फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand two soldier honoured by kirti chakra and shaurya chakra

उत्तराखंड के इन दो जाबांजों को मिलेगा वीरता का सम्मान, जंग-ए-मैदान में दुश्मनों के छुड़ाए थे छक्के

Mon, 23 Apr 2018 10:32 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 23 Apr 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
 uttarakhand two soldier honoured by kirti chakra and shaurya chakra
deepak aale

जंग के मैदान में दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब देकर उनकी कोशिशों को धूमिल करने वाली उत्तराखंड के इन दो वीर जवानों को मेजर प्रीतम कुंवर और दीपक आले को आज राष्ट्रपति वीरता के सम्मान से नवाजेंगे।

विज्ञापन


अपनी बहादुरी और सूझबूझ से घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को ढेर करने वाले भारतीय सेना के जवान दीपक आले को आज शौर्य चक्र से नवाजा जाएगा। क्षेत्रवासी नायक दीपक आले का परिवार दिल्ली में आयोजित होने वाले समारोह में शिरकत करने पहुंच चुका है। सोमवार को राष्ट्रपति उन्हें शौर्य चक्र प्रदान करेंगे।
विज्ञापन


नौ अप्रैल 2017 को जम्मू-कश्मीर के कैरन सेक्टर में तैनाती के दौरान गोरखा राइफल के जवान नायक दीपक आले ने दो आतंकियों को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए उन्हें मार गिराया था। तब सरकार ने उन्हें शौर्य चक्र देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायवाला के प्रतीतनगर निवासी दीपक आले का परिवार राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुका है, जिनमें पत्नी मनीषा आले, पिता पद्म बहादुर आले, माता देवी आले और पुत्री नित्या आले हैं।

मनीषा आले ने बताया कि वह पति को मिल रहे सम्मान को लेकर गौरवान्वित हैं। वहीं दीपक के पिता पूर्व सैनिक पद्म बहादुर आले और माता देवी आले भी अपने पुत्र को वीरता पदक मिलने से गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इनके अलावा ग्राम निवासी पूर्व सैनिक राजेश जुगलान और खासकर उनके पड़ोसी रमेश ठाकुर, कविता रानी नेगी, मान सिंह ने भी खुशी जाहिर करते हुए परिवार बधाई दी।

 

मेजर प्रीतम कुंवर ने 6 आतंकियों को किया था ढेर

 uttarakhand two soldier honoured by kirti chakra and shaurya chakra
major pritam kunwar

सूझबूझ से आतंकियों को मौत के घाट उतारा था
दीपक आले ने नौ अप्रैल 2017 को अपनी यूनिट के जवानों के साथ पोस्ट कमांडर की जिम्मेदारी निभाते हुुए जम्मू-कश्मीर के कैरन सेक्टर की गुगलधार पोस्ट से चार आतंकियों को सीमा पार से आते हुए देखा था। मोर्चा संभालते हुए दीपक आले ने बिना फायर किए लगातार आतंकियों पर निगरानी रखी और उनके मैदानी इलाके तक आने का इंतजार करने लगे। कुछ देर बाद आतंकी करीबी इलाके में पहुंच गए।

जहां से आतंकी ठीक से नजर आने लगे। इसके बाद दीपक ने अपनी एलएमजी से अंधाधुंध फायर शुरू कर दिया। दीपक के साथ उनका सहयोग करते हुए अन्य पांच जवानों ने भी फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ में कई राउंड फायर के बाद दीपक आले के सटीक निशाने से दो आतंकी मौके पर ही ढेर हो गए। नायक दीपक आले ने बताया कि मुठभेड़ में शामिल अन्य जवानों में से दो जवानों को सेना मेडल से नवाजा जा चुका है।

मेजर प्रीतम कुंवर ने 6 आतंकियों को किया था ढेर

चमोली जिले के मठ गांव निवासी और भारतीय सेना के मेजर प्रीतम कुंवर को 23 अप्रैल को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कीर्ति चक्र से सम्मानित करेंगे। मेजर प्रीतम ने 25 मई 2017 को उड़ी सेक्टर में हुए आतंकी हमले में 6 आतंकियों को मार गिराया था। उनके अदम्य साहस के लिए 15 अगस्त 2017 को उन्हें कीर्ति चक्र से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी।

प्रीतम कुंवर के पिता रिटायर्ड सूबेदार मेजर नरेंद्र कुंवर ने बताया कि यह क्षण उनके जीवन का यादगार क्षण है। जब उनके पुत्र को देश सेवा के लिए शांतिकाल का सर्वोच्च सेना सम्मान प्रदान किया जाएगा। मठ गांव के संतोष कुंवर का कहना है कि मेजर प्रीतम कुंवर ने जिले के साथ ही उत्तराखंड राज्य का गौरव बढ़ाया है।

प्रीतम के माता-पिता अपने पैतृक गांव मठ में ही रहते हैं। बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, विजय प्रसाद मलासी का कहना है कि प्रीतम को मिल रहे सम्मान से चमोली जिले में खुशी की लहर है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed