फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand two police station in top 10 police station

देश के टॉप टेन थानों में उत्तराखंड के यह दो थाने, गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किया ट्वीट

Sun, 07 Jan 2018 05:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 07 Jan 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand two police station in top 10 police station
rajnath singh

उत्तराखंड के दो पुलिस थानों ने देश के शीर्ष दस थानों में जगह बनाई है। इनमें नैनीताल के वनभूलपुरा थाने को छठवां और देहरादून की ऋषिकेश कोतवाली को आठवां स्थान मिला है। केंद्रीय गृहमंत्री ने शनिवार को ट्वीट कर सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के ग्वालियर में चल रही देशभर के पुलिस महानिदेशकों की कान्फ्रेंस में शनिवार को यह सूची जारी की गई। इसमें प्रदेश के दो थानों को स्थान मिलने पर महकमा गदगद है। कान्फ्रेंस में मौजूद सूबे के पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने यह जानकारी देते हुए उत्तराखंड पुलिस को बधाई दी है।
विज्ञापन


अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अशोक कुमार ने देर रात बताया कि केंद्र सरकार ने हर साल देश के सर्वश्रेष्ठ दस थानों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया था। सरकार की ओर से तय मानकों में प्रदेश की ऋषिकेश कोतवाली और नैनीताल के वनभूलपुरा थाने का चयन हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

थानों को मिलेगा प्रशस्ति-पत्र के साथ ही कैश अवार्ड

uttarakhand two police station in top 10 police station
money - फोटो : demo pic.
पुलिस मुख्यालय ने शासन के माध्यम से इन दोनों थानों का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था। शनिवार को ग्वालियर के टेकनपुर में चल रही डीजी कांफ्रेंस में देश के दस सर्वश्रेष्ठ थानों की सूची जारी की गई, जिसमें प्रदेश के दोनों थाने में शामिल हैं।

इन थानों को प्रशस्ति-पत्र के साथ ही कैश अवार्ड भी मिलेगा। उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य के लिए यह बड़े गौरव की बात है। उन्हाेंने बताया कि दस थानों का चयन देश के 15039 थानों में से हुआ है। इनमें दस हजार थाने ग्रामीण अंचल और पांच हजार थाने शहरी क्षेत्र में है।

देश के टॉप टेन थाने
1. कोएमबटूर का आरएसपुरम थाना 
2. हैदराबाद का पंजगुट्टा
3. लखनऊ यूपी का गुदांबा
4. जलपाईगुड़ी का धूपगूरी
5. चेन्नई का केफोर थाना अन्नानगर
6. नैनीताल का वनभूलपुरा
7. मैनपुरी, यूपी का घिरोर
8. देहरादून की ऋषिकेश कोतवाली
9. कानपुर यूपी का वलापट्टनम
10. दिल्ली का कीर्ति नगर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed