{"_id":"5ec75f638ebc3e906a219c00","slug":"uttarakhand-truck-fell-into-ditch-at-yamunotri-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : यमुनोत्री हाईवे पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक सहित थे तीन लोग सवार, एक शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : यमुनोत्री हाईवे पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक सहित थे तीन लोग सवार, एक शव बरामद
Fri, 22 May 2020 12:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 22 May 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी जिले के बड़कोट में यमुनोत्री हाईवे पर शुक्रवार की सुबह एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक ट्रक खाई में गिर गया। ट्रक में तीन लोग सवार थे। तीनों स्थानीय हैं।
विज्ञापन
ट्रक जानकी चट्टी से लौट रहा था। रास्ते में यह हादसा फूलचट्टी और जानकीचट्टी के बीच में पडऩे वाले पुल के पास हुआ। घटना की सूचना पाकर मौके पर एसडीआरएफ के जवान पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। एक शव बरामद कर लिया गया है। बाकी अन्य दो की तलाश जारी है।
विज्ञापन
पत्थर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
उत्तरकाशी जिले के नौगांव में मोटर पुल निर्माण साइट से गिरे पत्थर की चपेट में आने से ब्लॉक के मंजियाली गांव निवासी एक ग्रामीण की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मंजियाली गांव निवासी 50 वर्षीय संग्राम लाल पुत्र जीपुरी शुक्रवार सुबह गेहूं पिसाने के लिए साड़ा क्षेत्र स्थित घराट में गया था, लेकिन तभी वह घराट के ऊपरी हिस्से में चल रहे मोटर पुल निर्माण कार्य से छिटक कर गिरे पत्थर की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद मृतक का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नौगांव स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। इस बीच मृतक के बेटों व अन्य स्थानीय ग्रामीणों ने ठेकेदार पर निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। चौकी इंचार्ज प्रदीप तोमर ने बताया कि मृतक के परिजनों की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पिथौरागढ़ में घाट पर मलबा आने से मार्ग बंद
वहीं पिथौरागढ़ में घाट पर मलबा आने से मार्ग बंद हो गया है। यहां हल्द्वानी और टनकपुर जाने वाले कई वाहन फंस गए हैं। बारहमासी सड़क पर काम चलने के कारण यहां मार्ग पर कई जगह मलबा आ गया है। जेसीबी द्वारा मलबे को हटाया जा रहा है।