फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand trounces Saurashtra with Raghavi's all-rounder performance

राघवी के ऑलराउंडर प्रदर्शन से उत्तराखंड ने सौराष्ट्र को रौंदा

Tue, 05 Oct 2021 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand trounces Saurashtra with Raghavi's all-rounder performance
देहरादून। राघवी के शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन की बदौलत उत्तराखंड ने सौराष्ट्र को रौंद दिया। राघवी ने पहले हैट्रिक समेत चार विकेट चटकाए और बाद में 12 गेंदों में ताबड़तोड़ नाबाद 28 रनों की पारी खेली। उत्तराखंड ने पहले सौराष्ट्र को 39 रनों पर ढेर किया और फिर महज 3.5 ओवर में 42 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। 12 अंकों के साथ टीम अपने ग्रुप में पहले स्थान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

सूरत के सीके पित्थावाला मैदान में सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। हालांकि उत्तराखंड के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी कर उनके फैसले को पूरी तरह गलत साबित कर दिया। राघवी ने 14वें ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार तीन बल्लेबाजों को बोल्ड कर अपनी हैट्रिक पूरी की। राघवी ने कुल चार ओवर में तीन रन दिए और चार विकेट लेकर विरोधी टीम की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। इसके अलावा साक्षी ने तीन रन देकर दो और निशा ने 12 रन देकर एक विकेट लिया। सौराष्ट्र के लिए विकेटकीपर कोमल 11 के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंच सका। छह बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की शुरूआत भी खराब रही और पहली ही गेंद पर ओपनर ज्योति गिरि बोल्ड हो गईं। इसके बाद राघवी और नीलम में आतिशी बल्लेबाजी करते टीम को जीत दिला दी। राघवी ने 28 और नीलम ने 10 गेंदों में 14 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed