फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Transport Department Many ARTO-RTO transferred in see full list

Uttarakhand: परिवहन विभाग में कई ARTO-RTO के तबादले, संदीप सैनी बने देहरादून के आरटीओ, देखें पूरी लिस्ट

Sun, 06 Apr 2025 01:36 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 06 Apr 2025 01:36 PM IST
सार

आरटीओ प्रवर्तन देहरादून शैलेश तिवारी को परिवहन मुख्यालय में सहायक परिवहन आयुक्त के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Transport Department Many ARTO-RTO transferred in see full list
तबादले।

विस्तार

परिवहन विभाग में चार आरटीओ समेत एआरटीओ, टीटीओ के तबादले किए गए। शनिवार को सचिव परिवहन बृजेश कुमार संत ने सभी अफसरों को तत्काल तैनाती के आदेश दिए हैं। आरटीओ प्रशासन देहरादून सुनील शर्मा का तबादला आरटीओ प्रशासन हल्द्वानी के पद पर किया गया है। उनके स्थान पर आरटीओ प्रशासन देहरादून संदीप सैनी को स्थानांतरित किया गया है। इसी प्रकार आरटीओ प्रवर्तन देहरादून शैलेश तिवारी को परिवहन मुख्यालय में सहायक परिवहन आयुक्त के पद पर स्थानांतरित किया गया है। उनकी जगह सहायक परिवहन आयुक्त अनीता चमोला को आरटीओ प्रवर्तन देहरादून बनाया गया है।

विज्ञापन


एआरटीओ प्रशासन देहरादून नवीन कुमार सिंह को एआरटीओ प्रवर्तन रुद्रपुर, एआरटीओ प्रवर्तन हरिद्वार रश्मि पंत को एआरटीओ प्रवर्तन ऋषिकेश, प्रभारी एआरटीओ प्रवर्तन काशीपुर जितेंद्र बहादुर चंद को प्रभारी एआरटीओ प्रशासन रुड़की, एआरटीओ प्रशासन हरिद्वार पंकज श्रीवास्तव को एआरटीओ प्रशासन देहरादून, एआरटीओ प्रशासन रुड़की एल्विन रॉक्सी को एआरटीओ प्रशासन कर्णप्रयाग, प्रभारी एआरटीओ प्रवर्तन रुद्रपुर निखिल शर्मा को प्रभारी एआरटीओ प्रशासन हरिद्वार, एआरटीओ प्रशासन रुद्रपुर चक्रपाणि मिश्रा को एआरटीओ प्रशासन देहरादून, एआरटीओ प्रशासन काशीपुर विमल पांडे को एआरटीओ प्रवर्तन काशीपुर, एआरटीओ प्रवर्तन ऋषिकेश मोहित कोठारी को एआरटीओ प्रशासन रुद्रपुर, एआरटीओ मुख्यालय पूजा नयाल को एआरटीओ प्रशासन काशीपुर के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन


Dehradun News: पुरानी तहसील में पार्किंग बनाने के लिए अब MDDA ने की तैयारी, ट्रस्ट को भी देंगे एक मंजिल
विज्ञापन
विज्ञापन


संभागीय निरीक्षक हरिद्वार प्रदीप रौथाण को संभागीय निरीक्षक ऋषिकेश, संभागीय निरीक्षक पौड़ी आनंदवर्धन को संभागीय निरीक्षक हरिद्वार, संभागीय निरीक्षक ऋषिकेश रोमेश अग्रवाल को संभागीय निरीक्षक टिहरी के पद पर स्थानांतरित किया गया है। इसी प्रकार, परिवहन कर अधिकारी बागेश्वर हरीश रावल को परिवहन कर अधिकारी इंटरसेप्टर रुड़की, परिवहन कर अधिकारी कोटद्वार शशि दूबे को प्रभारी एआरटीओ प्रवर्तन कोटद्वार के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed