फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dehradun News: पुरानी तहसील में पार्किंग बनाने के लिए अब MDDA ने की तैयारी, ट्रस्ट को भी देंगे एक मंजिल

Sat, 05 Apr 2025 05:37 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 05 Apr 2025 05:37 PM IST
सार

एमडीडीए के अनुसार, दरबार साहिब प्रबंधन से वार्ता हो गई है। बहुमंजिला पार्किंग में एक तल दरबार साहिब को दिया जाएगा। शेष पार्किंग का प्रयोग आमजन कर सकेंगे।

विज्ञापन
MDDA will build parking in the old tehsil will also give one floor to the trust Dehradun News
मीटिंग ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

पुरानी तहसील पर पार्किंग कौन बनाएगा, इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। एमडीडीए के अनुसार प्राधिकरण पिछले डेढ़ साल से पुरानी तहसील में बहुमंजिला पार्किंग बनाने की तैयारी कर रहा है। पार्किंग निर्माण के लिए 144 करोड़ में निर्माण कंपनी से करार किया जा चुका है।



केंद्र सरकार 15 करोड़ रुपये भी जारी कर चुकी है। उधर दरबार साहिब का कहना है, इस परिसर में ऑटोमेटेड मल्टी स्टोरी पार्किंग ट्रस्ट बनवाएगा। एमडीडीए के अनुसार, दरबार साहिब प्रबंधन से वार्ता हो गई है। बहुमंजिला पार्किंग में एक तल दरबार साहिब को दिया जाएगा। शेष पार्किंग का प्रयोग आमजन कर सकेंगे।

दरअसल शहर में वाहन पार्किंग की समस्या के निस्तारण को देखते हुए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण शहर में कई पार्किंग बनवा रहा है। पुरानी तहसील में भी एमडीडीए स्वचालित बहुमंजिला पार्किंग बनाने की तैयारी में है। एमडीडीए के अनुसार डीएम कार्यालय से इस जमीन पर पार्किंग बनाने के लिए एनओसी भी मिल गई है, लेकिन हाल ही में दरबार साहिब ने कहा कि पार्किंग वह स्वयं बनाएगा। इसके बाद से पार्किंग पर मामला फंस गया है। ए

मडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा, पुरानी तहसील पार्किंग निर्माण में कोई अवरोध नहीं है। ट्रस्ट संचालकों से वार्ता की गई है, आपसी सहमति के आधार पर एमडीडीए पार्किंग बनाएगा। इसमें एक मंजिल ट्रस्ट को दी जाएगी। दरबार साहिब के जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने बताया कि विकास प्राधिकरण से दरबार साहिब की वार्ता व सहमति की जानकारी नहीं है। ट्रस्ट की ओर से जानकारी आते ही उसे सार्वजनिक किया जाएगा। अब तक की जानकारी के अनुसार पार्किंग का निर्माण ट्रस्ट ही कराएगा।

बोला एमडीडीए, 1095 वाहनों की होगी पार्किंग

एमडीडीए के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि पुरानी तहसील में आठ मंजिला पार्किंग बनाई जाएगी। इसमें 1095 चौपहिया वाहनों को खड़ा किया जा सकेगा। पार्किंग के ऊपर तहसील भवन भी बनाया जाएगा। पार्किंग के लिए पुरानी तहसील परिसर का 7372 वर्ग मीटर क्षेत्र आवंटित किया गया है। इससे पलटन बाजार, रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्र में पार्किंग की समस्या का स्थायी निदान हो सकेगा।

ये भी पढ़ें...हैवान पति: पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली नुकीली चीज, बर्बरता की हदें पार...रात में बेटी जागी तो निकल गई चीख

काबुल हाउस : 70 फीसदी काम पूरा, पेच फंसा तो रुका काम

काबुल हाउस में जिला प्रशासन पार्किंग का निर्माण करा रहा था, सर्वे चौक के पास ईसी रोड पर यहां ओपन पार्किंग बनाई जा रही थी। भूमि को समतल करने का काम भी पूरा कर लिया गया। 99.35 लाख की लागत से 285 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग का निर्माण तेजी से चल रहा था। उसी समय पार्किंग को लेकर एक पक्ष ने कोर्ट में आपत्ति लगा दी। इससे पार्किंग निर्माण फिलहाल रुका है।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed