{"_id":"63628c90f5747650203bd3d6","slug":"uttarakhand-transport-corporation-increased-dearness-allowance-of-daily-wage-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: परिवहन निगम के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए राहत की खबर, महंगाई भत्ता बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: परिवहन निगम के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए राहत की खबर, महंगाई भत्ता बढ़ा
Wed, 02 Nov 2022 09:00 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 02 Nov 2022 09:00 PM IST
सार
अब परिवहन निगम के दैनिक वेतन भोगी कंडक्टर, दैनिक वेतनभोगी अकुशल अंशकालिक, कार्यशाला में जॉबवर्क पर तैनात कुशल और अर्द्धकुशल कर्मचारियों को 1300 रुपये महंगाई भत्ता मिलेगा।
विज्ञापन
महंगाई भत्ता बढ़ा(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : i stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में श्रमायुक्त के आदेश के तहत परिवहन निगम ने अपने दैनिक वेतन भोगी, अंशकालिक, जॉबवर्क पर तैनात कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। इसके साथ ही उनका संशोधित वेतन दरें जारी कर दी गई हैं।
विज्ञापन
परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अब परिवहन निगम के दैनिक वेतन भोगी कंडक्टर, दैनिक वेतनभोगी अकुशल अंशकालिक, कार्यशाला में जॉबवर्क पर तैनात कुशल और अर्द्धकुशल कर्मचारियों को 1300 रुपये महंगाई भत्ता मिलेगा।
विज्ञापन
Uttarakhand News: कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और प्रमोशन के लिए मुख्यमंत्री की अनुमति का इंतजार
विज्ञापन
पहले यह दर 1140 रुपये थी। यह दरें एक अक्तूबर से लागू की गई हैं। दैनिक वेतनभोगी को अर्द्धकुशल कंडक्टरों को अब 10,224 रुपये, दैनिक वेतनभोगी अकुुशल अंशकालिक को 9631 रुपये, जॉबवर्क पर तैनात अर्द्धकुशल को 10,224 और कुशल को 10,818 रुपये वेतन मिलेगा। श्रम विभाग ने इस संबंध में 26 सितंबर को आदेश जारी किया था। आदेश के तहत प्रदेशभर में नई दरें विभागवार लागू हो गई हैं।