फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Employees Waiting for CM permission for dearness allowance and promotion Uttarakhand news in Hindi

Uttarakhand News: कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और प्रमोशन के लिए मुख्यमंत्री की अनुमति का इंतजार

Wed, 02 Nov 2022 12:21 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 02 Nov 2022 12:21 PM IST
सार

राज्य कर्मचारी अक्तूबर में दीपावली से पहले ही डीए मिलने की उम्मीद बांधे हुए थे लेकिन फिलहाल सीएम ने फाइल पर अनुमोदन नहीं दिया है। कर्मचारी संगठन डीए की मांग कर रहे हैं। वित्त विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दिया है। 

विज्ञापन
Employees Waiting for CM permission for dearness allowance and promotion Uttarakhand news in Hindi
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

राज्य सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (डीए) और प्रमोशन के लिए मुख्यमंत्री की अनुमति का इंतजार है। दोनों प्रस्तावों की फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय में विचाराधीन हैं। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्यमंत्री से जल्द निर्णय लेने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन


राज्य के करीब तीन लाख कर्मचारियों व पेंशनरों को महंगाई भत्ता देने पर प्रदेश मंत्रिमंडल सहमति दे चुका है। मुख्यमंत्री को इस पर निर्णय लेना है। वित्त विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दिया है। कर्मचारी अक्तूबर में दीपावली से पहले ही डीए मिलने की उम्मीद बांधे हुए थे लेकिन फिलहाल सीएम ने फाइल पर अनुमोदन नहीं दिया है। कर्मचारी संगठन डीए की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


कर्मचारियों का दूसरा बड़ा मसला एसीपी (अश्योर्ड कॅरिअर प्रमोशन) के संबंध में है। अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद बर्द्धन के साथ बैठक में सहमति बनीं थी कि एसीआर में अति उत्तम की शर्त की जगह उत्तम करने का लाभ 2017 से दिया जाए। इसके लिए अलग से शासनादेश करने का अनुरोध किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, इस संबंध में वित्त विभाग से एक प्रस्ताव की फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय में अनुमोदन के लिए भेजी गई है लेकिन अभी तक इस पर निर्णय नहीं हो पाया है। इस अनुमति से सैकड़ों कर्मचारियों को एसीपी का लाभ मिल सकेगा।

ये भी पढ़ें...CharDham: श्रद्धालुओं के लिए सोविनियर बनाने के निर्देश, प्रदेश में खुल सकता है स्वरोजगार का एक और रास्ता

शासन स्तर पर सहमति बनी थी कि एसीआर में अति उत्तम की जगह उत्तम किए जाने का लाभ 2017 से मिलेगा, लेकिन अभी तक इस संबंध में शासनादेश लागू नहीं हो पाया है। कर्मचारी डीए का इंतजार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री से अनुरोध है कि वे दोनों मसलों पर जल्द निर्णय लेंगे। - अरुण पांडेय, प्रांतीय अध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed