फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand tourism minister threatened.

जमीन हड़पने के लिए मंत्री ने दी जान से मारने की धमकी

Sun, 19 Oct 2014 03:55 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 19 Oct 2014 03:55 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand tourism minister threatened.

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री दिनेश धनै पर बद्रीपुर निवासी राजेश वालिया ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


यह चेतावनी भी दी है कि यदि पुलिस ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई नहीं की है तो वह मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह करेंगे।

धर्मपुर स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता कर बद्रीपुर निवासी राजेश वालिया ने कहा कि उनकी पैतृक जमीन का मामला न्यायालय में चल रहा है।

बताया कि बीती 28 जुलाई को मंत्री दिनेश धनै ने मुझे विधानसभा स्थित कार्यालय में बुलाया और कहा कि यह भूमि प्रकरण उनके सगे संबंधियों का है। उन्होंने मुझे मामले से पीछे हटने और निर्माण करने देने की बात कही। हाईकोर्ट में मामला होने की बात कहने पर धमकाया।

रिवाल्वर दिखाकर दी धमकी

uttarakhand tourism minister threatened.

इसके बाद 11 अक्तूबर को मनीपाल नेगी 10-12 गुंड्डों को लेकर आया और जमीन पर बोर्ड लगवा दिया। विरोध करने पर रिवाल्वर दिखाकर धमकी दी।

राजेश ने कहा कि इस संबंध में एसएसपी से शिकायत की है, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने मंत्री का मामला कहकर हाथ खींच लिए हैं।
 
उधर, एसएसपी अजय रौतेला का कहना है कि इस संबंध में शिकायत मिली है, जिसकी जांच कराई जा रही है।

इस संबंध में मंत्री दिनेश धनै से कई बार बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। उन्हें एसएमएस भी किया गया, लेकिन उनका जवाब नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed