Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand topping the central index is a meaningful sign towards development: Bhatt

केंद्रीय सूचकांक में उत्तराखंड अव्वल आना विकास की दिशा में सार्थक संकेत : भट्ट

Thu, 15 Jan 2026 06:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand topping the central index is a meaningful sign towards development: Bhatt
-बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, विकास का धरातल के साथ केंद्रीय एजेंसी के आंकड़ों में दिखना सुखद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। भाजपा ने निर्यात तैयारी सूचकांक में छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड के अव्वल आने पर खुशी जताई है। पार्टी का मानना है कि केंद्रीय एजेंसी के आंकड़ों के साथ धरातल पर भी दिखना सुखद है।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि नीति आयोग एवं अन्य केंद्रीय विकास इंडेक्स में हमारा बड़े राज्यों को भी पीछे छोड़ना, विकसित उत्तराखंड निर्माण की कहानी बयां कर रहा है। राज्य के विकास का जमीन के साथ केंद्रीय एजेंसी के आंकड़ों में भी नजर आना प्रत्येक उत्तराखंडवासी के लिए सुखद है।
विज्ञापन

उन्होंने हाल में नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 के आंकड़ों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक बार पुनः स्पष्ट हुआ है कि देवभूमि सही दिशा में सही गति से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड, लगातार चौमुखी विकास और कल्याणकारी शासन की अवधारणा पर काम कर रहा है। जिसके नतीजे जमीन पर भी नजर आते हैं और नीति आयोग एवं अन्य एजेंसियों के आंकड़ों में भी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भट्ट ने कहा, इस बार नीति आयोग के इंडेक्स में स्पष्ट हुआ है कि उत्तराखंड छोटा राज्य और सीमित संसाधन होने के बावजूद निर्यात तैयारी में भी बड़े राज्यों में अव्वल आया है। जनसहयोग से भाजपा सरकार की कोशिशों का ही नतीजा है कि उड़ीसा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार जैसे बड़े राज्य को तो पीछे छोड़ा ही है बल्कि छोटे राज्यों में भी हम शीर्ष स्थान पर रहे हैं। उसमें भी सबसे संतोषजनक बात है कि अब राज्य से निर्यात केवल कच्चा माल नहीं बल्कि तकनीकी उत्पाद भी बड़े पैमाने पर हो रहा है।

आंकड़ों को उन्होंने राज्य के विकास की बानगी बताते हुए कहा, आज देशभर में उत्तराखंड ने तरक्की को लेकर मजबूत पहचान बनाई है। जो भाजपा सरकार की उद्योग अनुरूप नीतियां, बेहतर व्यवसायी माहौल, सुदृढ़ बुनियादी ढांचे, सिंगल विंडो सिस्टम के चलते संभव हुआ है। इस सबके पीछे हमारी कोशिश स्थानीय उत्पादों और सर्विस को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed