फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Top News Today Badrinath kedarnath and yamunotri door closing date declared

UK Top News: बदरी-केदार व यमुनोत्री के कपाट बंद होन की तिथि घोषित, मंत्री आर्या को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

Tue, 20 Oct 2026 03:33 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 20 Oct 2026 03:33 PM IST
सार

उत्तराखंड में आज शीतकाल के लिए बदरीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री, तुंगनाथ और मद्महेश्वर मंदिर के कपाट बंद होने की तिथि घोषित हुई। वहीं, मंत्री रेखा आर्या को लेकर कुमाऊं में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। जानें अहम खबरें...

विज्ञापन
Uttarakhand Top News Today Badrinath kedarnath and yamunotri door closing date declared
उत्तराखंड की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को होंगे शीतकाल के लिए बंद, दशहरा पर केदारनाथ की तिथि भी घोषित

विज्ञापन

बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके अगले दिन यानी 17 नवंबर को देवडोलियां अपने-अपने शीतकालीन प्रवास स्थलों के लिए प्रस्थान करेंगी। वहीं, श्री केदारनाथ धाम के कपाट भैया दूज के पावन पर्व पर 11 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। इसके साथ ही दोनों प्रमुख धामों में इस वर्ष की यात्रा का समापन हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन




रुद्रप्रयाग: द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट 16 नवंबर को शीतकाल के लिए होंगे बंद, ऊखीमठ पहुंचेगी डोली

रुद्रप्रयाग जिले में स्थित द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर धाम के कपाट 16 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। विजय दशमी पर्व पर आज मंगलवार 20 अक्तूबर को ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कपाट बंद होने की तिथि निर्धारित की गई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग: तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट 6 नवंबर को शीतकाल के लिए होंगे बंद, आठ को मक्कूमठ पहुंचेगी डोली 

तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट आगामी छह नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। विजयदशमी पर्व पर मक्कूमठ स्थित मर्कटेश्वर मंदिर में पंचांग गणना के अनुसार कपाट बंद होने की तिथि घोषित की गई। पढ़ें पूरी खबर

चकराता: पुरोड़ी में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी पर्यटकों की कार दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर

Trending Videos

उत्तरकाशी: भैया दूज के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, तय हुआ शुभ मुहूर्त
प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट 11 नवंबर को भैया दूज के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद करने का शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 28 मिनट तय किया गया है। अनुराधा नक्षत्र और सौम्य धनु लग्न में विधि-विधान के साथ कपाट बंद किए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

मंत्री रेखा आर्य पर 210 करोड़ के भ्रष्टाचार के आरोप: कांग्रेस ने निकाली आक्रोश रैली, घर का किया घेराव

अल्मोड़ा में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य पर लगे 210 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed