UK Top News: मीका की सीएम से अपील, उर्मिला-सुरेश पहुंचे सीबीआई कोर्ट, छात्राओं का शिक्षक पर बैड टच का आरोप
उत्तराखंड में आज अंकिता हत्याकांड को लेकर उर्मिला और सुरेश राठौर सीबीआई कोर्ट पहुंचे। वहीं, दलेर मेहंदी प्रकरण में आज मीका सिंह ने सीएम धामी को फोन किया। उधर, एक स्कूल में बच्चों के साथ बैड टच का मामला सामने आया। पढ़ें अहम खबरें...
विस्तार
अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच शुक्रवार को उर्मिला सनावर कोर्ट पहुंचीं। उन्होंने नार्को टेस्ट कराने की मांग करते हुए कहा कि उनका नार्को टेस्ट हुआ तो अंकिता भंडारी, नीलम और अंकित हत्याकांड समेत कई मामलों से जुड़े राज सामने आ सकते हैं। उन्होंने पूरे मीडिया के सामने नार्को टेस्ट कराने की मांग भी की। पढ़ें पूरी खबर्र
अंकिता हत्याकांड: पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ पहुंचे कोर्ट, नार्को टेस्ट के लिए दी सहमति, वायरल ऑडियो पर भी बोले
अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर उठ रहे सवालों के बीच पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ ने नार्को टेस्ट कराने पर सहमति जताई है। शुक्रवार को वह देहरादून कोर्ट पहुंचे और अपनी सहमति से जुड़ा पत्र मीडिया को दिखाया। उन्होंने कहा कि वह जांच एजेंसियों को हर तरह से सहयोग करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, मामले में चर्चा में आए वायरल ऑडियो को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। पढ़ें पूरी खबर
दलेर मेहंदी विवाद: मीका सिंह ने की सीएम धामी से अपील, बोले- सुबोध उनियाल वीडियो जारी कर भाई से माफी मांगें
गायक मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति सम्मान जताया है। उन्होंने कहा कि दलेर मेहंदी से जुड़े मामले को लेकर मुख्यमंत्री ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से फोन किया था। मीका ने इसके लिए धामी का आभार व्यक्त किया। पढ़ें पूरी खबर
देहरादून: छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप, शिकायत लेकर पहुंचे परिजन तो बंद किए गए स्कूल के गेट
एक निजी स्कूल में 11वीं की छात्रा ने फिजिक्स के शिक्षक पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को इस मामले को लेकर स्कूल में हंगामा हो गया। परिजनों का दावा है कि शिक्षक के खिलाफ शिकायत करने वाली छात्राओं की संख्या 15 है। शिकायत लेकर स्कूल पहुंची छात्रा की मां ने प्रबंधन पर उन्हें परिसर के भीतर रोकने और बाहर नहीं जाने देने का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड: रेखा आर्या प्रकरण, गिरधारी लाल साहू के खिलाफ एसआईटी ने जारी किया नोटिस, बरेली और हल्द्वानी में तलाश
रेखा आर्या प्रकरण में जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने गिरधारी लाल साहू के खिलाफ नोटिस जारी किया है। उन्हें जांच में सहयोग करने और पूछताछ के लिए उपस्थित होने के लिए नोटिस दिया गया है। एसआईटी की टीम साहू की तलाश में बरेली और हल्द्वानी स्थित उनके ठिकानों पर पहुंची। हालांकि, साहू के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। बताया गया है कि उनका फोन बंद है और वह भूमिगत हैं। पढ़ें पूरी खबर
बागेश्वर: घर के स्टोर रूम में घुसा तेंदुआ, 13 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन; वन विभाग ने सुरक्षित बाहर निकाला
बागेश्वर जिले के थकलाड़ ग्राम पंचायत अंतर्गत ग्वाटा तोक में बृहस्पतिवार की देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक भारी-भरकम तेंदुआ स्थानीय निवासी मोहन सिंह रावत के मकान के स्टोर रूम में जा घुसा। लगभग 13 घंटे तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे और रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वन विभाग की टीम ने शुक्रवार सुबह तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाला, तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पढ़ें पूरी खबर