फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Top 5 News Today 27 October 2021

उत्तराखंड: सड़क हादसे में पांच पर्यटकों की मौत और 30 को दून आएंगे अमित शाह, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...

Wed, 27 Oct 2021 05:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 27 Oct 2021 05:13 PM IST
सार

उत्तराखंड के बागेश्वर में सड़क हादसे में मुनस्यारी जा रहे पांच पर्यटकों की मौत हो गई। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 अक्तूबर को देहरादून में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...

विज्ञापन
Uttarakhand Top 5 News Today 27 October 2021
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार दोपहर को बदरीनाथधाम और यमुनोत्रीधाम में अचानक मौसम ने करवट ली और सीधे बर्फबारी शुरू हो गई। उधर, बेरोजगारी भत्ता, रोजगार समेत विभिन्न मामलों को लेकर सचिवालय कूच कर रहे राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हो गई। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...

विज्ञापन


उत्तराखंड: बागेश्वर से मुनस्यारी जा रहा पर्यटकों का वाहन हादसे का शिकार, पांच की मौत
उत्तराखंड में बागेश्वर से मुनस्यारी जा रहे पर्यटकों का वाहन भीषण हादसे का शिकार हो गया है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। राहत और बचाव की टीम मौके पर मौजूद है, जिनके द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: 30 को देहरादून में जनसभा करेंगे अमित शाह, एक लाख भीड़ जुटाने का लक्ष्य
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 अक्तूबर को देहरादून में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा बन्नू स्कूल में सुबह 11 बजे से शुरू होगी। यह जानकारी बुधवार को भाजपा कार्यालय में हुई रणनीति बैठक में दी गई। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


उत्तराखंड: बदरीनाथ और यमुनोत्रीधाम में बर्फबारी, दारमा में फंसे तीन साल के बच्चे की तबीयत खराब
उत्तराखंड के लगभग सभी इलाकों में फिलहाल मौसम साफ है। चारधाम यात्रा मार्ग भी सुचारू हैं। वहीं भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में नावली के पास बंद मार्ग बुधवार को 14 घंटे बाद खुल गया। जिससे जाम में फंसे लोगों को राहत मिली। बुधवार दोपहर को बदरीनाथधाम और यमुनोत्रीधाम में अचानक मौसम ने करवट ली और सीधे बर्फबारी शुरू हो गई। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड: सचिवालय कूच के दौरान राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी और पुलिस में झड़प, कार्यकर्ता हुए चोटिल
बेरोजगारी भत्ता, रोजगार समेत विभिन्न मामलों को लेकर सचिवालय कूच कर रहे राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हो गई। पार्टी के कार्यकर्ता बुधवार को परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच को निकले।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

केदारनाथ में पीएम मोदी: अनूठा और यादगार होगा पांच नवंबर का दिन, ऑनलाइन जुड़ेंगे देश के सभी ज्योतिर्लिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पांच नवंबर को केदारनाथ धाम का दौरा अनूठा और यादगार होने जा रहा है। इस दिन जब पीएम बाबा केदार की शरण में होंगे, ठीक उसी समय उत्तराखंड के सभी प्रमुख शिवालयों में भाजपा के वरिष्ठ नेता विशेष पूजा अर्चना करते दिखेंगे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed