{"_id":"6170002cb9885079a718e861","slug":"uttarakhand-top-5-news-today-20-october-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: आपदा में 54 पहुंची मृतकों की संख्या और बर्फबारी के बाद चीन सीमा से तीन पोर्टर लापता, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: आपदा में 54 पहुंची मृतकों की संख्या और बर्फबारी के बाद चीन सीमा से तीन पोर्टर लापता, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...
Wed, 20 Oct 2021 05:22 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 20 Oct 2021 05:22 PM IST
सार
उत्तराखंड में दो दिन की बारिश से आई आपदा में अब तक 54 लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को आपदाग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के उत्तरकाशी से लगी भारत-चीन सीमा पर तीन पोर्टरों के लापता होने की सूचना है। वहीं, पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर घायल हो गए हैं। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड आपदा: बुधवार को नैनीताल और चंपावत में मलबे से बरामद हुए चार-चार शव, कुल मृतकों की संख्या हुई 54
बुधवार को नैनीताल और चंपावत में मलबे से चार-चार शव बरामद हुए हैं। जिसके बाद अब राज्य में सोमवार और मंगलवार को आई आपदा में मृतकों की संख्या 54 हो गई है। अभी भी राहत-बचाव कार्य जारी है।
विज्ञापन
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
Uttarakhand Rains: आज शाम उत्तराखंड पहुंचेंगे गृह मंत्री अमित शाह, आपदा के हालातों का लेंगे जायजा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार की शाम उत्तराखंड पहुंचेंगे। वह यहां आपदा को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे और पूरी स्थिति का जायजा लेंगे। गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को उत्तराखंड में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: बर्फबारी के चलते भारत-चीन सीमा पर तीन पोर्टर लापता, रेस्क्यू के लिए वायु सेना का हेलीकॉप्टर पहुंचा
उत्तराखंड के उत्तरकाशी से लगी भारत-चीन सीमा पर तीन पोर्टरों के लापता होने की सूचना है। तीनों पोर्टर भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की टीम के साथ सीमा पर लंबी दूरी गश्त के लिए रवाना हुए थे। जो वापसी के दौरान रास्ता भटक गए।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में वाहन दुर्घटना ग्रस्त, रिटायर ब्रिगेडियर सहित पांच की मौत, दो घायल
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक बुधवार को थल-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा बहाल, बदरीनाथ हाईवे बंद, रोते-बिलखते जोशीमठ से वापस लौटे तीर्थयात्री
भारी बारिश के बीच रुकी हुई चारधाम यात्रा फिर से सुचारू हो गई है। मौसम सामान्य होते ही यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार से केदारनाथ धाम यात्रा भी शुरू हो गई है। हालांकि बदरीनाथ हाईवे बंद होने के कारण फिलहाल बदरीनाथ यात्रा शुरू नहीं हो सकी है। यमुनोत्री-गंगोत्री धाम यात्रा मंगलवार से शुरू हो चुकी है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...