फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Top 5 News Today 18 July 2021

उत्तराखंड: बारिश का फिर बरपा कहर और आपदा राहत के लिए तैनात होगा हेलीकॉप्टर, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...

Sun, 18 Jul 2021 05:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 18 Jul 2021 05:09 PM IST
सार

रविवार सुबह देहरादून और हरिद्वार में बारिश का जमकर कहर बरपा। हरिद्वार जनमग्न हो गया तो देहरादून के मालदेवता में मलबा आने से काफी नुकसान हुआ। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...

विज्ञापन
Uttarakhand Top 5 News Today 18 July 2021
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आपदा राहत कार्यों के लिए उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हेलीकॉप्टर तैनात करने के लिए स्वीकृति मिल गई है। वहीं, छिबरौ जलविद्युत गृह की टनल में काम कर रहे दो मजदूर लापता हो गए हैं। पढ़ें प्रदेश की कुछ और बड़ी खबरें...

विज्ञापन


हरिद्वार: रात से लगातार हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ा, चार मजदूर टापू पर फंसे, तालाब बनीं सड़कें, तस्वीरें
हरिद्वार के लालढांग में गंगा नदी (पीली नदी) में फंसे चार युवकों को श्यामपुर पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला। रविवार की सुबह लगभग 6:00 बजे सूचना मिली की पीली नदी पुल थाना श्यामपुर में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का पुल निर्माण का कार्य चल रहा है। जिसमें चार मजदूर रात को नदी के बीच में टापू पर सोए हुए थे। 
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: आपदा राहत कार्यों के लिए पिथौरागढ़ में तैनात होगा हेलीकॉप्टर, एमबीबीएस इंटर्न का मानदेय बढ़ा 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा राहत कार्यों के लिए उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हेलीकॉप्टर तैनात करने के लिए स्वीकृति दे दी है। वहीं मुख्यमंत्री ने एमबीबीएस इंटर्न का मानदेय बढ़ाकर 17 हजार रुपये कर दिया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड मौसम अपडेट: देहरादून में आज भारी बारिश के आसार, फिर मलबे से पटा मालदेवता
राजधानी देहरादून में रविवार को भारी बारिश की संभावना है। बारिश के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिल सकती है। दून में अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

कांग्रेस: पंजाब में विवाद सुलझने के संकेत, अब हाईकमान के स्तर से उत्तराखंड में साफ हो सकती है तस्वीर
पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर छिड़ी जंग अब शांत होती दिखाई दे रही है। इसके बाद उत्तराखंड कांग्रेस का मामला भी सुलझने की उम्मीद है। संकेत आ रहे हैं कि पंजाब में अध्यक्ष पद पर नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी और साथ चार कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने पर सहमति बनी है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड: कालसी की छिबरौ जलविद्युत टनल के काम कर रहे दो मजदूर लापता, लोगों ने किया हंगामा
देहरादून जिले के कालसी में छिबरौ जलविद्युत गृह की टनल में काम कर रहे दो मजदूर लापता हो गए हैं। दोनों के लापता होने की सूचना रविवार की सुबह पता चली। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed