फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022 news: signs of punjab dispute resolving, now uttarakhand turn

कांग्रेस: पंजाब में विवाद सुलझने के संकेत, अब हाईकमान के स्तर से उत्तराखंड में साफ हो सकती है तस्वीर 

Sun, 18 Jul 2021 03:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 18 Jul 2021 03:09 PM IST
सार

उत्तराखंड में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद रिक्त हुई नेता प्रतिपक्ष की सीट को लेकर तमाम माथापच्ची के बाद भी अब तक कोई हल नहीं निकल पाया है।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022 news: signs of punjab dispute resolving, now uttarakhand turn
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर छिड़ी जंग अब शांत होती दिखाई दे रही है। इसके बाद उत्तराखंड कांग्रेस का मामला भी सुलझने की उम्मीद है। संकेत आ रहे हैं कि पंजाब में अध्यक्ष पद पर नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी और साथ चार कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने पर सहमति बनी है।

विज्ञापन


उत्तराखंड : प्रदेश कांग्रेस की बागडोर अपने हाथ में लेना चाहता है हरीश रावत खेमा, दो खेमों में बंट गई पार्टी
विज्ञापन


कांग्रेस हाईकमान रविवार या सोमवार को इसकी घोषणा कर सकता है। इसके बाद उत्तराखंड कांग्रेस के मसले पर हाईकमान की ओर से फैसला लिया जाएगा। उत्तराखंड में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद रिक्त हुई नेता प्रतिपक्ष की सीट को लेकर तमाम माथापच्ची के बाद भी अब तक कोई हल नहीं निकल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने इसके लिए समन्वय समिति बनाकर हल निकालने का प्रयास किया, लेकिन नेता प्रतिपक्ष के साथ प्रदेश अध्यक्ष पद पर भी चेहरा बदले जाने की बात सामने आने के बाद मामला फंस गया। इसके बाद समन्वय समिति ने अपनी रिपोर्ट बनाकर कांग्रेस हाईकमान को सौंप दी।

जिस पर अभी फैसला नहीं लिया गया है। इस बीच पंजाब कांग्रेस का मामला फंस जाने के बाद उत्तराखंड दूसरी प्राथमिकता में आ गया। अब अगर पंजाब का मामला सुलझ जाता है तो शीघ्र ही उत्तराखंड कांग्रेस के बारे में 10 जनपद से फैसला बाहर आ सकता है। 

ट्वीट कर कैप्टन को कहा थैंक्स 

दिल्ली में मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने भी फोन पर हुई बातचीत में ऐसे संकेत दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट तौर पर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन इशारों ही इशारों में कई बातों की ओर ध्यान अंकित किया।

हरीश ने कहा सबका लक्ष्य 2022 का विधानसभा चुनाव है। इसके बाद क्या होता है, यह भविष्य के ऊपर छोड़ देना चाहिए। फिलहाल पार्टी की एकता के लिए जरूरी है कि सब लोग अपने-अपने कुछ आग्रहों का त्याग करें। उसमें से जो भी महत्वपूर्ण निकलेगा, उसमें आम राय बनाने में सहमति बनेगी। तभी सामूहिक नेतृत्व की भावना भी परिलक्षित होगी। 

पंजाब प्रदेश प्रभारी के नाते हरीश रावत ने पंजाब कांग्रेस के मामले में सुलह पर कैप्टन अमरिंदर सिंह को ट्वीट कर थैंक्स कहा है। उन्होंने कैप्टन के साथ एक फोटो भी साझा की है। हरीश ने ट्वीट में लिखा मैं अभी-अभी कैप्टन से मिलकर दिल्ली लौटा हूं।

मुझे प्रसन्नता है कि बहुत सारी बातें जो बाहर चर्चा में हैं, वह बिल्कुल निर्मूल साबित हुई हैं और कैप्टन साहब ने फिर से अपने उस महत्वपूर्ण बयान को दोहराया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष, पंजाब के विषय में अध्यक्ष के पद को लेकर जो भी निर्णय करेंगी वह निर्णय उन्हें स्वीकार्य होगा। मैं उनका धन्यवाद करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed