{"_id":"60def90f33f6d92d3c0a697a","slug":"uttarakhand-top-5-news-today-02-july-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: भाजपा विधायक पर दुष्कर्म का मुकदमा और कांवड़ यात्रा पर रोक, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: भाजपा विधायक पर दुष्कर्म का मुकदमा और कांवड़ यात्रा पर रोक, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...
Fri, 02 Jul 2021 05:10 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 02 Jul 2021 05:10 PM IST
सार
आज ज्वालापुर से भाजपा विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के अंदर पहाड़ी इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण के कारण लगातार दूसरे साल सरकार ने कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी है। वहीं, भाजपा नेत्री की तहरीर पर पार्टी के विधायक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। पढ़ें प्रदेश की कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड: भाजपा नेत्री ने अपनी ही पार्टी के विधायक पर दर्ज कराया दुष्कर्म का मुकदमा, पढ़ें क्या है पूरा मामला
हरिद्वार के ज्वालापुर से भाजपा विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ भाजपा नेत्री की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा बहादराबाद थाने में दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
उत्तराखंड : इस साल नहीं होगी सावन के महीने में होने वाली कांवड़ यात्रा, आदेश जारी
हर साल सावन के महीने में होने वाली कांवड़ यात्रा इस साल नहीं होगी। शहरी विकास विभाग ने यात्रा पर रोक संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। दरअसल, कोरोना की दूसरी लहर के शुरुआती दौर में हरिद्वार कुंभ के बाद से सरकार अतिरिक्त एहतियात बरत रही है। कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को भांपते हुए सरकार ने कांवड़ यात्रा पर रोक लगाई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड : दोपहर बाद देहरादून में हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली निजात, बदरीनाथ हाईवे सुचारु
राज्य में मैदान से लेकर पहाड़ तक अगले 24 घंटे आमजन के लिए भारी पड़ने वाले हैं। कारण कि मौसम विज्ञानियों ने जहां अगले 24 घंटे में राजधानी देहरादून के अलावा पौड़ी और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: कोटद्वार के द्वारीखाल में गुलदार के हमले में एक युवक की मौत, शव बरामद
उत्तराखंड के कोटद्वार में गुलदार ने एक युवक को अपना शिकार बना लिया। घटना द्वारीखाल की है, जहां अपनी बकरी चराने के लिए गए बागी गांव के युवक पर गुलदार ने हमला बोल दिया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड : सीएम तीरथ सिंह रावत ने दिल्ली में डाला डेरा, 24 घंटे में दूसरी बार भाजपा अध्यक्ष नड्डा से मिले
तीन दिनों से दिल्ली में डेरा जमाए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को, पिछले चौबीस घंटों के भीतर दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...