फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : bjp female leader file rape case on bjp leader

उत्तराखंड ः भाजपा नेत्री ने अपनी ही पार्टी के विधायक पर दर्ज कराया दुष्कर्म का मुकदमा, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Fri, 02 Jul 2021 03:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 02 Jul 2021 03:27 PM IST
सार

भाजपा विधायक सुरेश राठौर ने ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को बताया था कि कुछ लोग कथित अश्लील वीडियो वायरल कर उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं।

विज्ञापन
uttarakhand news : bjp female leader file rape case on bjp leader
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरिद्वार के ज्वालापुर से भाजपा विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ भाजपा नेत्री की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा बहादराबाद थाने में दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


दुष्कर्म की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ दुष्कर्म की गंभीर धाराओं में बहादराबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इस मुकदमे के पीछे की कहानी बड़ी लंबी है। जो कि पुलिस की विवेचना के बाद ही साफ हो पाएगी। लेकिन एक बात तो तय है कि इस प्रकरण के बाद से विधायक सुरेश राठौर की प्रतिष्ठा सवालों के घेरे में आ गई है। 
विज्ञापन


विधायक की शिकायत पर भी पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा
बीते दिनों भाजपा विधायक सुरेश राठौर ने ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को बताया था कि कुछ लोग कथित अश्लील वीडियो वायरल कर उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं। विधायक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद पुलिस ने दो पत्रकारों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विधायक से डेढ़ करोड़ रुपए मांग रहे थे आरोपी
पुलिस ने मीडिया को बताया था कि आरोपी भाजपा विधायक को कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपए मांग रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में एक रुड़की तथा दूसरा सहारनपुर का रहने वाला था।


 

भाजपा नेत्री, उसके पति सहित तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था
जिसके बाद पुलिस ने इसी मुकदमे में एक भाजपा नेत्री और उसके पति सहित तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों में रणवीर गौतम, सतीश दास, एसडी गौतम, निवासी बेगमपुर बहादराबाद और विजेंद्र के नाम सामने आए थे।

इसी प्रकरण में अब पीड़िता ने विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर सनसनी मचा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed