फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Tirth Purohit Protest in Gangotri Dham for dissolution devasthanam board

उत्तराखंड: देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग पर अड़े तीर्थ पुरोहत, गंगोत्री धाम में धरने पर बैठे

Thu, 25 Jun 2020 07:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 25 Jun 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Tirth Purohit Protest in Gangotri Dham for dissolution devasthanam board
गंगोत्री धाम में धरने पर बैठे तीर्थ पुरोहित - फोटो : अमर उजाला

गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के विरोध में बृहस्पतिवार से क्रमिक धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मंदिर परिसर में बैठे पुरोहितों ने सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए बोर्ड को भंग करने की मांग की है। साथ ही मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन


बता दें कि कुछ माह पूर्व गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ व केदारनाथ सहित प्रदेश के कई प्रमुख मंदिरों के प्रबंधन के लिए सरकार ने देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड का विधेयक पारित किया था, जिसको लेकर पुरोहित समाज द्वारा लंबे समय तक आंदोलन किया गया।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: चारधाम यात्रा 2020 : 30 जून के बाद यात्रा पर जल्द निर्णय लेगा देवस्थानम बोर्ड, बैठक में होगा फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही न्यायालय में भी अपील की गई। तमाम विरोध के बावजूद सरकार ने बोर्ड का गठन कर इसका कार्य आरंभ कर दिया है, जिससे आक्रोशित गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने मंदिर परिसर में ही क्रमिक धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

बोर्ड को तत्काल निरस्त करने की मांग

आक्रोशित पुरोहितों ने मंदिरों पर जबरन थोपे जा रहे बोर्ड को तत्काल निरस्त करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि अनादि काल से ही पुरोहित समाज द्वारा गंगोत्री आदि धामों की देखरेख का जिम्मा संभाला जा रहा है, लेकिन आज निजी फायदे के लिए सरकार ने धामों की सारी जिम्मेदारी व आर्थिक निर्णयों की ताकत देवस्थानम बोर्ड के हाथों में सौंप दी है।

आंदोलन के वक्त स्थानीय विधायक ने पुरोहितों को सहयोग का भरोसा दिया था, लेकिन आज वह स्वयं बोर्ड के सदस्य बन गए हैं। जिससे स्पष्ट है कि सरकार पुरोहितों की मांग के प्रति गंभीर नहीं है। प्रदर्शनकारियों में गंगोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष अरुण सेमवाल, संजीव सेमवाल, राकेश सेमवाल, प्रेमवल्लभ सेमवाल, गोवर्द्धन सेमवाल, विष्णु सेमवाल, कामेश्वर सेमवाल, संतोष सेमवाल सहित कई तीर्थ पुरोहित शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed