फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Tide fund of 143 crore Rupees Issued to all 7899 panchayats

उत्तराखंड: सभी 7899 पंचायतों के लिए अच्छी खबर, सीएम ने  ई-ट्रांजेक्शन से जारी किया 143 करोड़ का टाइड फंड 

Fri, 24 Jul 2020 07:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 24 Jul 2020 07:17 PM IST
सार

  • सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ई-ट्रांजेक्शन से जारी की धनराशि 

विज्ञापन
Uttarakhand: Tide fund of 143 crore Rupees Issued to all 7899 panchayats
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंचायतों को 15वें वित्त आयोग के अनुदान के 143.50 करोड़ रुपये शुक्रवार को जारी कर दिए गए हैं। यह धनराशि 7791 ग्राम पंचायतों, 95 क्षेत्र पंचायतों और 13 जिला पंचायतों को ई-ट्रांजेक्शन के जरिए दी गई है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ग्राम पंचायतों को धनराशि जारी की। यह 15वें वित्त आयोग का टाइड फंड है। इसका मतलब यह है कि पंचायतें इस पैसे का उपयोग उसी काम के लिए कर सकती हैं जिस काम के लिए यह जारी हुआ। इससे पहले 22 जून को पंचायतों को 143.50 करोड़ रुपये अनटाइड फंड का जारी किया गया था। सीएम ने कहा कि इस व्यवस्था से पारदर्शिता आएगी और पंचायतों को भी पूरा धन मिलेगा। 
विज्ञापन


ऑनलाइन ले सकते हैं ग्राम पंचायत को जारी धन की जानकारी 
ई-ग्राम स्वराज पोर्टल शुरू होने से अब पंचायतों को दिए गए धन और उसके उपयोग की जानकारी कहीं से भी ऑनलाइन ली जा सकती है। पंचायत निदेशालय ने पौड़ी जिले की जयहरीखाल ब्लाक की एक ग्राम पंचायत में यह करके भी दिखाया। पंचायतीराज निदेशक एचसी सेमवाल ने बताया कि यह धन सभी पंचायतों तक पहुंच रहा है। पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम) के जरिये यह धन दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


6673 ग्राम पंचायतों पोर्टल पर काम करना शुरू किया 
पंचायतीराज निदेशक एचसी सेमवाल ने बताया कि प्रदेश में इस समय 7791 ग्राम पंचायत हैं। इनमें से 6673 ग्राम पंचायतों ने ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर काम करना शुरू कर दिया है। 3554 ग्राम पंचायत ऑनलाइन पेमेंट करना शुरू भी कर चुकी हैं। इस पोर्टल के जरिये पंचायतें केंद्र और राज्य के वित्त आयोगों से प्राप्त धन को हासिल कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed