फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand three cities will include in all weather road 

ऑल वेदर रोड से जोड़कर चारधाम यात्रा के मुख्य द्घार बनेगे ये तीन शहर 

Thu, 29 Jun 2017 07:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी Updated Thu, 29 Jun 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand three cities will include in all weather road 

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के मुख्य मर्गों में अब तीन और शहर जुड़ने जा रहे हैं। केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट में इन तीन शहरों को शाम‌िल करने की योजना तैयार की जा रही है।

विज्ञापन


पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि रामनगर और कोटद्वार को भी चार धाम यात्रा का मुख्य द्वार बनाने की राज्य सरकार की योजना है। इसी तरह, कोटद्वार-पौड़ी-श्रीनगर नेशनल हाईवे को भी केंद्र के ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट से जोड़ने के प्रयास चल रहे हैं।

विज्ञापन


इसके लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से चर्चा भी हुई है। बृहस्पतिवार को संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में जिला भाजपा की ओर से ‘सौ दिन सरकार के सौ दिन विकास के’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें जिले के प्रभारी मंत्री यशपाल आर्य, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आदि ने भी सरकार की 100 दिन की उपलब्धियां गिनाईं। 

एनएच-74 के घोटाले की सीबीआई जांच की संस्तुति

uttarakhand three cities will include in all weather road 
प्रभारी मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। एनएच-74 के घोटाले की सीबीआई जांच की संस्तुति कर दी गई है। घोटाले के दोषी अधिकारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

राज्य मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि सरकार पहाड़ में शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी जरूरी सेवाओं पर संजीदगी से ध्यान दे रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में डाक्टरों की कमी नहीं होने दी जाएगी। पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में डाक्टरों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

पहाड़ी क्षेत्रों में न जाने वाले डाक्टरों पर निलंबन और एक साल का वेतन काटने जैसी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर ‘सौ दिन सरकार के सौ दिन विकास के’ पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।

​कार्यक्रम में पौड़ी विधायक मुकेश कोली, ऋतु खंडूड़ी भूषण, दिलीप रावत, भाजपा नेता विकास कुकरेती, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गणेश नेगी, जीके बर्त्वाल, दिगंबर नेगी, अजेंद्र रावत व राजकुमार पोरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed