फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Telemedicine and radiology service will be expanded

उत्तराखंडः टेली मेडिसन और रेडियोलॉजी सेवा का होगा विस्तार 

Tue, 14 Jan 2020 11:06 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 14 Jan 2020 11:06 AM IST
सार

  • दुर्गम क्षेत्रों में तकनीकी के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर फोकस
  • प्रदेश के चार मेडिकल कालेजों में बनाए जाएंगे टेली मेडिसन स्टूडियो 

विज्ञापन
Uttarakhand: Telemedicine and radiology service will be expanded
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में तकनीकी के माध्यम से आम लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए सरकार टेली मेडिसन और रेडियोलाजी सेवा का विस्तार करेगी। इससे पहले सरकार डॉक्टरों से मरीजों को मिल रहे लाभ और सुधार के लिए सुझाव लेगी। प्रदेश के चार राजकीय मेडिकल कालेज देहरादून, श्रीनगर, हल्द्वानी व अल्मोड़ा में टेली मेडिसन स्टूडियो बनाने के साथ ही दुर्गम क्षेत्रों के अस्पतालों को इनसे जोड़ा जाएगा। 

विज्ञापन


सरकार का मानना है कि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में जहां पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। उन क्षेत्रों में टेली मेडिसन और रेडियोलाजी के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रदेश की विकट भौगोलिक परिस्थितियों के चलते कई दुर्गम क्षेत्रों में डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में बीमार लोगों के लिए टेली मेडिसन सेवा कारगर साबित हो सकती है। इसके माध्यम से मरीज व उनके तीमारदारों को दुर्गम क्षेत्रों से बड़े अस्पतालों तक आने जाने की परेशानी से निजात मिल सकती है।
विज्ञापन


टेली मेडिसन और रेडियोलाजी सेवा से मरीज को घर के पास ही विशेषज्ञ डॉक्टरों के माध्यम से उपचार और आवश्यक जांच की सुविधा तुरंत मिल सकती है। सरकार प्रदेश में पहले से संचालित टेली मेडिसन व रेडियोलाजी सेवा के अनुभव और सुधार के लिए डॉक्टरों से सुझाव लेकर कार्य योजना बनाएगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का स्वास्थ्य सेवाओं में टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर फोकस है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में यहां हैं टेली मेडिसन व रेडियोलाजी की सुविधा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्तमुनि, भिकियासैंण, नौगांव, औखलकांडा में टेली मेडिसन सेवा संचालित है। पिछले एक साल में यहां पर 5169 मरीजों का टेली मेडिसन सेवा के माध्यम से इलाज किया गया हैं। वहीं, प्रदेश में 35 प्रमुख अस्पतालों में टेली रेडियोलाजी की सेवा शुरू की गई। इससे मरीजों को एक्सरे, ईसीजी, सीटी स्कैन, एमआरआई, मैमोग्राफी समेत तमाम जांच विशेषज्ञ रेडियोलाजिस्ट के माध्यम से की जा रही है। इस सेवा का 85 हजार मरीजों को लाभ मिला है। 


प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सकों और रेडियोलाजिस्ट की कमी है। दुर्गम क्षेत्रों में जहां पर स्वास्थ्य सुविधा का अभाव है। वहां पर टेली मेडिसन और रेडियोलाजी सेवा से मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों का परामर्श व बेहतर उपचार की सुविधा मिल सकती है। जांच रिपोर्ट के लिए मरीजों को कई दिनों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। - डॉ. आरके पांडे, पूर्व महानिदेशक, स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed