फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand team difficult in qualifying group

ग्रुप क्वालीफाई करने में उत्तराखंड की राह मुश्किल

Sun, 13 Oct 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand team difficult in qualifying group
देहरादून। विजय हजारे ट्रॉफी में पुडुचेरी को ग्रुप क्वालीफाई के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है। पुडुचेरी 24 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। उत्तराखंड 22 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

गौर करने वाली बात यह कि अभी पुडुचेरी व उत्तराखंड के दो-दो मुकाबले शेष हैं, लेकिन पुडुचेरी के दोनों ही मुकाबले असम व मणिपुर जैसी कमजोर टीमों के साथ हैं। इनमें पुडुचेरी के जीतने की पूरी संभावना है। वहीं, उत्तराखंड अपने दोनों मैच जीत भी जाती है तो भी अंकों के समीकरण में पुडुचेरी ही ऊपर रहेगी। उत्तराखंड तभी पुडुचेरी से आगे निकल सकती है जब पुडुचेरी कोई मुकाबला हार जाए या बारिश से मैच रद्द हो जाए।
विज्ञापन

उत्तराखंड को चंडीगढ़ से भी चुनौती
उत्तराखंड के शेष दो मैच में अंतिम मुकाबला 17 अक्तूबर को चंडीगढ़ से है। ग्रुप क्वालीफाई करने के लिए दोनों टीमें मैच जीतने की पूरी कोशिश करेंगी। साथ ही दोनों ही टीमें अपना रन रेट सुधारने पर भी जोर देंगी। क्योंकि यदि पुडुचेरी का एक मैच रद्द या हार का सामना करना पड़ता है तो पुडुचेरी व उत्तराखंड, चंडीगढ़ में से अपने सभी मैच जीतने वाली टीम का रन रेट के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। वहीं, अभी चंडीगढ़ के तीन मैच शेष हैं। इनमें उत्तराखंड, मेघालय व नगालैंड शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंक तालिका
टीमें, खेले अंक शेष
पुडुचेरी 7, 24, 2
उत्तराखंड 7, 22, 2
चंडीगढ़ 6, 18, 3
असम 6, 16, 3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed