फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand team becomes champion in blind football

Dehradun News: ब्लाइंड फुटबाल में उत्तराखंड की टीम बनी चैंपियन

Wed, 22 May 2024 06:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand team becomes champion in blind football
राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) की ओर से आयोजित ब्लाइंड फुटबाल प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम ने दिल्ली की टीम को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। तीन मैचों की सीरीज में उत्तराखंड की टीम ने 3-0 से सीरीज जीती। तीनों मुकाबलों में उत्तराखंड के लिए सबसे अधिक गोल कर सोवेंद्र हीरो बने।
विज्ञापन


एनआईईपीवीडी के मैदान में खेले गए पहले मैच में उत्तराखंड की टीम ने दिल्ली को 4-1 के स्कोर से शिकस्त दी। जबकि दूसरे मैच में 3-1 के स्कोर से उत्तराखंड की टीम विजय बनी। सीरीज के आखिरी मैच में उत्तराखंड की टीम ने 4-1 के स्कोर से दिल्ली को हरा चैंपियनशिप अपने नाम की। तीनों मैचों में सोवेंद्र आठ, तुषार दो और साहिल एक गोल करने में कामयाब हुए।
विज्ञापन




टीम के कोच नरेश सिंह नयाल ने बताया कि ब्लाइंड फुटबाल सामान्य फुटबाल से थोड़ा अलग होता है। एक टीम में आठ खिलाड़ी होते हैं। इनमें से पांच खिलाड़ी मैदान में खलते हैं। जबकि नियम सामान्य फुटबाल की तरह ही होते हैं। उन्होंने बताया, संस्थान के दस पुरुष और तीन महिला खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बन चुके हैं। इसके अलावा इन खिलाड़ियों की बदौलत उत्तराखंड की टीम दो बार पुरुष और एक बार महिला वर्ग की टीम नेशनल चैंपियनशिप जीत चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed