फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Teachers who got transfer in Sugam on the basis of illness will be investigated

Uttarakhand: बीमारी के आधार पर सुगम में तबादला पाने वाले शिक्षकों की होगी जांच, अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी

Tue, 02 Jul 2024 12:22 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 02 Jul 2024 12:22 PM IST
सार

पिछले साल विभाग को माध्यमिक शिक्षा में 111 शिक्षक गंभीर बीमार मिले। शिक्षा महानिदेशक ने कहा, बहुत गंभीर वाले शिक्षक अनिवार्य सेवानिवृत्ति पर भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand Teachers who got transfer in Sugam on the basis of illness will be investigated
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा विभाग में गंभीर बीमारी के आधार पर पिछले साल सुगम में तबादला पाने वाले शिक्षकों की जांच की जाएगी। विभाग ने वर्ष 2023 में इस तरह के 111 शिक्षकों के सुगम में तबादले किए थे। इसमें 58 प्रवक्ता और 53 सहायक अध्यापक शामिल हैं। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के मुताबिक परीक्षण के बाद बहुत गंभीर बीमार शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी।

विज्ञापन

शिक्षा विभाग में तबादलों की प्रक्रिया के दौरान कई शिक्षक गंभीर बीमार हो जाते हैं। दरअसल इसमें से कुछ शिक्षक तबादलों में छूट के लिए खुद को गंभीर बीमार होना बताते हैं। पिछले साल कई शिक्षकों ने बीमारी के आधार पर सुगम में तबादला पाया था।

विज्ञापन


गंगोलीहाट पिथौरागढ़ से तबादला पाने वाली एक-एक शिक्षिकाएं
माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक पिछले साल 58 प्रवक्ता और 53 सहायक अध्यापकों के उनकी बीमारी के आधार पर सुगम में तबादले किए गए थे। गंभीर बीमार इन शिक्षकों में कुमाऊं मंडल से सहायक अध्यापक महिला शाखा में जीजीआईसी ताड़ीखेत अल्मोड़ा, जयंती अल्मोड़ा व गंगोलीहाट पिथौरागढ़ से तबादला पाने वाली एक-एक शिक्षिकाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बांज के वृक्षों पर मंडराया खतरा...बीमारी से सूख रहे, इंडियन फॉरेस्टर जर्नल में अध्ययन प्रकाशित

सहायक अध्यापक एलटी सामान्य शाखा में जीआईसी सैजना खटीमा, केएनयू जीआईसी पिथौरागढ़, जीआईसी मोहान नैनीताल, जीआईसी बिंदुखेडा हल्द्वानी नैनीताल के एक-एक शिक्षक हैं। जबकि गढ़वाल मंडल में वर्ष 2023 में गंभीर बीमारी की वजह से तबादला पाने वालों में जीआईसी सोरना डोभरी देहरादून, जीआईसी पौंधा सहसपुर, जीआईसी गुजराड़ा रायपुर, राउमावि कैंचीवाला देहरादून, राउमावि खैरी, डोईवाला देहरादून, जीआईसी गुनियालगांव सहसपुर, जीआईसी बडोवाला देहरादून, राउमावि बनियावाला देहरादून, राउमावि जमालपुर कला हरिद्वार, जीआईसी मोलधार, नई टिहरी, राउमावि टिकोला कला हरिद्वार के शिक्षक शामिल हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed