फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand teachers may go to movement.

गुस्से में गुरुजी, 22 से प्रदेश में महाआंदोलन का एलान

Sat, 20 Aug 2016 04:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 20 Aug 2016 04:04 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand teachers may go to movement.
uttarahand teachers - फोटो : AmarUjala

प्रदेश के बेसिक, जूनियर और माध्यमिक तीनों संगठनों के 70 हजार से अधिक शिक्षक अपनी मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी में हैं। प्राथमिक और राजकीय शिक्षक संघ की ओर से 22 अगस्त से आंदोलन का एलान कर दिया गया है। वहीं, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की आज होने वाली प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में आंदोलन पर कोई निर्णय लिया जा सकता है।

विज्ञापन


लंबित मांगों पर शिक्षक संगठन सरकार पर आंदोलनों के जरिये दबाव बनाएंगे। प्राथमिक शिक्षक संघ सीआरपी, बीआरपी के पदों पर माध्यमिक के शिक्षकों की तैनाती के विरोध में 22 अगस्त से सड़कों पर उतरने की तैयारी में है। वहीं, राजकीय शिक्षक संघ ने विरोध स्वरूप 22 अगस्त से स्कूलों में बांह पर काली पट्टी बांधकर जाने का एलान किया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा कि शिक्षक पांच सितंबर को शिक्षक दिवस नहीं बनाएंगे। इसके बाद भी मांगों पर जीओ नहीं हुआ तो छह सितंबर से गढ़वाल और कुमाऊं दोनो मंडलों की कार्यकारिणी शिक्षा निदेशालय में आमरण अनशन शुरू करेगी।
विज्ञापन


शिक्षकों को अब तक केवल आश्वासन मिलते रहे हैं। यदि उनकी मांगों पर जीओ जारी नहीं हुआ तो शिक्षक छह सितंबर से आमरण अनशन शुरू करेंगे।
-राम सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ 

22 से 29 अगस्त तक सभी बीईओ कार्यालय में शिक्षक सामूहिक अवकाश पर रहकर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद भी मांगों पर अमल नहीं हुआ तो 31 अगस्त को रैली निकालकर डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वीरेंद्र कृषाली, जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ

प्रांतीय कार्यकारिणी की आज जिला परियोजना कार्यालय में बैठक बुलाई गई है। बैठक में आंदोलन की रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा।
-उमेश चौहान, मीडिया प्रभारी, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed