फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Teacher can get posting in home district Directorate of Education will send proposal to government

Uttarakhand: शिक्षकों को मिल सकती है गृह जनपद में तैनाती, शिक्षा निदेशालय शासन को भेजेगा प्रस्ताव

Thu, 02 Jan 2025 02:12 PM IST
अलका त्यागी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 02 Jan 2025 02:12 PM IST
सार

सहायक अध्यापक एलटी का मंडल कैडर है, सरकार ने इन शिक्षकों को पूरे सेवाकाल में एक बार मंडल परिवर्तन का मौका दिया है। अब इसी तर्ज पर प्रारंभिक शिक्षा संवर्ग के शिक्षकों ने भी पूरे सेवाकाल में एक बार गृह जिले में तैनाती दिए जाने की मांग की हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Teacher can get posting in home district Directorate of Education will send proposal to government
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक एलटी की तर्ज पर प्रारंभिक शिक्षा संवर्ग के शिक्षकों को भी पूरे सेवाकाल में एक बार गृह जिले में तैनाती का मौका मिल सकता है। शिक्षा निदेशालय की ओर से इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने इस संबंध में निर्देश दिया है।प्रदेश के सरकारी प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों का जिला कैडर है। वर्तमान व्यवस्था के तहत इन शिक्षकों के जिले में ही एक से दूसरे विद्यालय में तबादले किए जा सकते हैं।

विज्ञापन


जबकि सहायक अध्यापक एलटी का मंडल कैडर है, सरकार ने इन शिक्षकों को पूरे सेवाकाल में एक बार मंडल परिवर्तन का मौका दिया है। अब इसी तर्ज पर प्रारंभिक शिक्षा संवर्ग के शिक्षकों ने भी पूरे सेवाकाल में एक बार गृह जिले में तैनाती दिए जाने की मांग की हैं।
विज्ञापन


मामले को लेकर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान से मिला। शिक्षा महानिदेशक ने निदेशक प्रारंभिक शिक्षा को निर्देश दिया कि प्रारंभिक और जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों को सेवाकाल में एक बार अपने गृह जिले में तबादले का मौका दिए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: विभागों समेत राष्ट्रीय खेलों के कामों में भी निर्वाचन आयोग का शिकंजा, मशाल रैली पर सख्ती

विद्यालयों के कोटिकरण की विसंगति होगी दूर
विद्यालयों के कोटिकरण को लेकर विसंगति को दूर किया जाएगा। शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने मामले में शिक्षा निदेशक को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह भी निर्देश दिया गया है कि पदोन्नति पर होने वाले तबादले में एकल अभिभावकों को छूट के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जाए।

प्रारंभिक शिक्षा संवर्ग में कुछ ऐसे भी शिक्षक हैं। जिनका प्रशिक्षण देहरादून में हुआ, लेकिन उन्हें ऊधमसिंह नगर र में तैनाती दे दी गई। गृह जिले में तैनाती का मौका मिलने से इस तरह के शिक्षक अपने गृह जिले में तैनाती पा सकेंगे।
- सतीश घिल्डियाल, प्रांतीय सलाहकार जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed