फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Summer Capital: Cm order to constitute expert committee for development

गैरसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी: विकास का रोडमैप तैयार करेगी एक्सपर्ट कमेटी, सीएम ने दिए आदेश

Thu, 12 Mar 2020 01:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 12 Mar 2020 01:30 AM IST
सार

  • सीएम ने कमेटी के गठन का दिया आदेश, आसपास के क्षेत्रों का भी होगा विकास

विज्ञापन
Uttarakhand Summer Capital: Cm order to constitute expert committee for development
त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में गैरसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी का रोडमैप अब एक्सपर्ट कमेटी तैयार करेगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कमेटी के गठन का आदेश जारी कर दिया है। विधानसभा में मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री ने एक्सपर्ट कमेटी के गठन करने की जानकारी दी।

विज्ञापन


यह कमेटी राजधानी के विकास की तमाम संभावनाओं को टटोलकर एक रोडमैप सरकार के सामने प्रस्तुत करेगी। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि कमेटी में विभिन्न शोध एवं अनुसंधान संस्थाओं के विशेषज्ञों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


ये एक्सपर्ट बताएंगे की गैरसैंण को राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए कौन सी चुनौतियां सामने आएंगी और इन चुनौतियों से कैसे पार पाया जाएगा। मदन कौशिक के मुताबिक गैरसैंण के ग्रीष्मकालीन राजधानी के विकास का प्रस्ताव अभी कैबिनेट में भी आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैरसैंण तो एक प्रतीक है

इस पर सभी मंत्रियों की भी राय ली जाएगी। मंत्रालय स्तर से भी विकास का खाका तैयार होगा। इसके साथ ही राजधानी क्षेत्र की अधिसूचना भी सरकार को जारी करनी होगी।

गैरसैंण तो एक प्रतीक है। हम चाहते हैं कि सिर्फ गैरसैंण का नहीं, उसके आसपास के क्षेत्रों का भी विकास हो। भविष्य में यह क्षेत्र बेस्ट डेस्टीनेशन बनें। प्रदेश सरकार ने एक साल पहले ही झील के निर्माण की घोषणा की थी। यह काम भी तेजी से जारी है।
-त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed