{"_id":"696faae4e88d369b1b0a19ae","slug":"uttarakhand-sukhwant-singh-suicide-case-sit-sends-notice-to-three-sub-inspectors-and-one-asi-for-questioning-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण, SIT ने तीन दरोगा और एक एएसआई को पूछताछ के लिए भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण, SIT ने तीन दरोगा और एक एएसआई को पूछताछ के लिए भेजा नोटिस
Tue, 20 Jan 2026 09:57 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 20 Jan 2026 09:57 PM IST
सार
अब तक इस मामले में एसआईटी ने कई स्तरों पर जांच की है। आत्महत्या का मुकदमा आईटीआई थाने से काठगोदाम थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : stock.adobe
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी ने तीन दरोगा और एक अपर सहायक दरोगा को नोटिस जारी किया है। इन सभी से इस केस के संबंध में पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा एसआईटी ने धोखाधड़ी के मामले की जांच के लिए कुछ बैंकों को भी नोटिस जारी किया है। ताकि बैंक में हुए लेनदेन आदि की सच्चाई सामने लाई जा सके। इस प्रकरण में एसआईटी बीते चार दिनों से जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता आईजी सुनील कुमार मीणा ने बताया कि अब तक इस मामले में एसआईटी ने कई स्तरों पर जांच की है। आत्महत्या का मुकदमा आईटीआई थाने से काठगोदाम थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है। कई तरह के दस्तावेज भी कब्जे में लिए गए हैं जिनका गहन परीक्षण कराया जा रहा है। इस प्रकरण में अब तक सोशल मीडिया पर जो बातें और तथ्य सामने आए हैं, उनकी अलग से जांच की जा रही है। एसआई कुंदन सिंह रौतेला की एसीआर वायरल होने के मामले में एसटीएफ कुमाऊं यूनिट ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण: दरोगा कुंदन रौतेला की एसीआर कैसे आई बाहर? अब जांच करेगी एसटीएफ
विज्ञापन
पूरे प्रकरण में आत्महत्या के अलावा एक धोखाधड़ी का मामला भी है। इसमें करोड़ों के लेनदेन की बात सामने आ रही है। इसकी जांच के लिए सुखवंत सिंह और दूसरे पक्ष के बैंक खातों की जांच भी की जा रही है। इसके लिए बैंकों को नोटिस जारी किए गए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रकरण की पूरी निष्पक्षता के साथ जांच की जा रही है। एसआईटी जल्द ही नतीजे पर पहुंचेगी।