फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand student munir get job in world biggest Physics lab

विश्व की सबसे बड़ी भौतिकी लैब में उत्तराखंड के छात्र का चयन, 98 लाख का पैकेज मिला

Mon, 20 Aug 2018 10:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल) Updated Mon, 20 Aug 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand student munir get job in world biggest Physics lab
मुनीर खान

 भीमताल के बिड़ला संस्थान में बीटेक के छात्र मुनीर खान का विश्व की सबसे बड़ी भौतिकी प्रयोगशाला सर्न में 98 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर चयन हुआ है।

विज्ञापन


मुनीर मूल रूप से लखीमपुर खीरी के गौरिया गांव के रहने वाले हैं। 

बिड़ला संस्थान में बीटेक के इलेक्ट्रॉनिक कम्यूनिकेशन के विभागाध्यक्ष डॉ. हेम पांडे ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक कम्यूनिकेशन में चौथे सेमेस्टर के छात्र मुनीर खान का चयन भौतिकी प्रयोगशाला यूरोपियन काउंसिल फॉर न्यूक्लियर रिसर्च (सीईआरएन-सर्न ) में हुआ है।

विज्ञापन

मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं मुनीर

uttarakhand student munir get job in world biggest Physics lab
research

यह प्रयोगशाला जर्मनी और फ्रांस के मध्य स्थित है। मुनीर खान ने ऑल इंडिया स्तर पर आयोजित परीक्षा एवं इंटरव्यू को पास करने के बाद यह सफलता अर्जित की है। 

डा. पांडे ने बताया कि मेधावी छात्र मुनीर खान मूलरूप से लखीमपुर खीरी के रहने वाले हैं और मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

डॉ. पांडे ने बताया जिस लैब में मुनीर का प्लेसमेंट हुआ है उस लैब में देश के वरिष्ठ वैज्ञानिक शोध करते हैं। डॉ. हेम पांडे ने बताया कि वह भी सर्न लैब से पीएचडी कर चुके है।  मुनीर खान की इस उपलब्धि पर संस्थान के निदेशक डॉ. बीएस बिष्ट, शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने खुशी जाहिर की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed