फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand sting, IAS Shahid will go to center.

स्टिंग मामले में फंसे IAS पर गाज, उत्तराखंड से छुट्टी का फरमान

Tue, 11 Aug 2015 08:10 AM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 11 Aug 2015 08:10 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand sting, IAS Shahid will go to center.

मुख्यमंत्री हरीश रावत की लाख कोशिशों के बावजूद कथित स्टिंग आपरेशन के मामले फंसे आईएएस मोहम्मद शाहिद की उत्तराखंड से विदाई तय हो गई है। केंद्र ने राज्य सरकार को पत्र भेजकर शाहिद को तत्काल रिलीव करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


पत्र में अल्टीमेटम भी दिया गया है कि यदि शाहिद ने 11 अगस्त को शाम पांच बजे तक केंद्र में ज्वाइनिंग नहीं दी तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह पत्र सोमवार को ही शासन को मिला। मुख्य सचिव राकेश शर्मा के दिल्ली में होने के कारण सोमवार को इस फाइल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


स्टिंग आपरेशन में फंसने के बाद केंद्र सरकार ने 25 जुलाई को मुख्यमंत्री के सचिव आईएएस मोहम्मद शाहिद की उत्तराखंड में प्रतिनियुक्ति निरस्त कर दी थी। इस संबंध में मुख्य सचिव को केंद्र की ओर से 27 जुलाई को पत्र मिला था। लेकिन, 28 जुलाई को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्र से इस फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र से मचा हड़कंप, जानिए कब क्या हुआ

uttarakhand sting, IAS Shahid will go to center.

सीएम ने जांच पूरी होने तक शाहिद को उत्तराखंड में ही रोकने की मांग की थी। अब डीओपीटी ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर मोहम्मद शाहिद को तत्काल कार्यमुक्त करने को कहा है। पत्र में ही प्रतिनियुक्ति निरस्त किए जाने का जिक्र भी है। केंद्र के इस पत्र से शासन में हड़कंप मचा है।

स्टिंग ऑपरेशन में कब क्या हुआ
22 जुलाई : एक संगठन और केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेसवार्ता कर स्टिंग आपरेशन का खुलासा किया
23 जुलाई : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष ने संयुक्त प्रेसवार्ता बुलाई
24 जुलाई : शाहिद ने पद छोड़ने की इच्छा व्यक्त की, शाम तक कार्यमुक्त हुए
25 जुलाई : भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मिलकर सीबीआई जांच की मांग की

गुजरात सरकार ने शाहिद की उत्तराखंड आने की एनओसी वापस ली
पीएमओ ने शाहिद की उत्तराखंड प्रतिनियुक्ति का आदेश निरस्त किया

28 जुलाई : राज्य सरकार ने केंद्र को फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा
10 अगस्त : केंद्र ने पत्र भेजकर 11 अगस्त तक शाहिद को रिलीव करने को कहा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed