फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand STF caught illegal arms factory in Bajpur Two Arrested

Uttarakhand: बाजपुर में एसटीएफ ने पकड़ी अवैध हथियारों की फैक्टरी, यूपी समेत कई राज्यों में होती थी तस्करी

Wed, 09 Aug 2023 10:22 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 09 Aug 2023 10:22 PM IST
सार

एसटीएफ को हथियारों की फैक्टरी संचालित होने के गोपनीय इनपुट मिले थे जिस पर एसटीएफ टीम पिछले दो महीने से आरोपियों के पीछे लग गई थी।
 

विज्ञापन
Uttarakhand STF caught illegal arms factory in Bajpur Two Arrested
अवैध हथियारों की फैक्टरी का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में हथियार तस्करों के खिलाफ एसओजी और थाना कुंडा पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अवैध हथियारों की एक बड़ी फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। टीम को भारी मात्रा में अवैध हथियार, सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, तमंचे, कारतूस, मैगजीन और अर्द्ध निर्मित हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है।

विज्ञापन


बुधवार को कुंडा थाने में एसएसपी ऊधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी, एसपी अभय सिंह और सीओ वंदना वर्मा ने अवैध हथियारों की फैक्टरी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि यह उत्तराखंड की अब तक की सबसे बड़ी अवैध असलहा फैक्टरी है। आरोपियों को पकड़ने में कुंडा थाना पुलिस के इंस्पेक्टर दिनेश सिंह फर्त्याल और जांबाज कांस्टेबल त्रिलोक सिंह ने अहम किरदार निभाया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि असलहा तस्करों को पकड़ते समय कुंडा थाने में तैनात कांस्टेबल त्रिलोक सिंह के पैर में चोट भी आई। एसएसपी ने बताया कि एसटीएफ को हथियारों की फैक्टरी संचालित होने के गोपनीय इनपुट मिले थे जिस पर एसटीएफ टीम पिछले दो महीने से आरोपियों के पीछे लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार रात एसटीएफ को एक डीलर के बाजपुर से काशीपुर आने की सूचना मिली। इसके बाद कुंडा थाना पुलिस के कांस्टेबल त्रिलोक सिंह ने डीलर शाहिद उर्फ पप्पी निवासी कलालान नगीना जिला बिजनौर (यूपी) को नवीन अनाज मंडी स्थित ढेला नदी पुल के पास तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी को थाने ले जाकर एसटीएफ और पुलिस ने पूछताछ की।

उसने बताया कि बाजपुर दोराहे के पास पांडेय अस्पताल वाली गली में स्थित अपने घर में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी संचालित कर रहा है। इसके बाद एसटीएफ और पुलिस ने बाजपुर में उसके घर में छापा मारा, जहां से पुलिस ने गुच्चन निवासी लालपुर बीबी टांडा जिला रामपुर (यूपी) को अवैध हथियारों की बड़ी फैक्टरी के साथ गिरफ्तार किया।

Uttarakhand: सीएम धामी ने किया साफ, बोले-सशक्त भू-कानून लागू करेंगे, जल्द कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे उत्तराखंड के बाजपुर में बड़ी मात्रा में हथियार बनाकर हरियाणा, पंजाब और समूचे यूपी में सप्लाई करते हैं। एसएसपी ने बताया कि दोनों ही आरोपियों के खिलाफ रामपुर में अवैध हथियारों की तस्करी और हथियार बनाने के मुकदमे दर्ज हैं।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कुंडा थाना के कांस्टेबल त्रिलोक सिंह की पीठ थपथपाते हुए टीम को दो हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की। वहीं एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने टीम को दस हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।

गोपनीय सूचना के बाद की कार्रवाई

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल के मुताबिक उत्तराखंड एसटीएफ को जनपद ऊधमसिंह नगर में हथियारों की एक बड़ी फैक्टरी संचालित होने सूचना काफी समय से मिल रही थी। इस पर एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट को लगाया गया था। मंगलवार देर रात बाजपुर थाना क्षेत्र के एक मकान को घेर कर उसमें छापा मारा जहां भारी मात्रा में निर्मित और अर्ध निर्मित तमंचे, पिस्टल, कारतूस व हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए। इसके बाद गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ थाना कुंडा में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।

बरामद असलहे

एसटीएफ और पुलिस टीम की कार्रवाई में अवैध असलहा बनाने वाली फैक्टरी से सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल-06, पिस्टल-01, बॉडी तमंचा-24, नाल-12, 32 बोर तमंचे के कारतूस-10, 12 बोर के कारतूस-05, 22 बोर कारतूस-02, 315 बोर कारतूस-01, 315 बोर खाली कारतूस-06 व एक बाइक के अलावा असलहे बनाने के भारी मात्रा में उपकरण बरामद हुए।

घटनाक्रम का खुलासा करने वाली टीम

उत्तराखंड एसटीएफ के निरीक्षक एमपी सिंह, उप निरीक्षक केजी मठपाल, बृजभूषण गुरुरानी, मुख्य आरक्षी जगपाल सिंह, दुर्गा सिंह, किशोर कुमार, संजय कुमार, आरक्षी मोहित वर्मा, गुरवंत सिंह, बाजपुर के सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी, काशीपुर सीओ वंदना वर्मा, कुंडा थाना प्रभारी दिनेश फर्त्याल, उपनिरीक्षक होशियार सिंह व कांस्टेबल त्रिलोक सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed