फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand State Olympic Will Held Before National Games, those who show strength will get direct entry

Uttarakhand : राष्ट्रीय खेलों में चमकेंगे राज्य ओलंपिक के सितारे, दम दिखाने वालों को मिलेगी सीधी एंट्री

Thu, 14 Dec 2023 02:44 AM IST
अलका त्यागी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 14 Dec 2023 02:44 AM IST
सार

राष्ट्रीय खेलों से पहले होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी की जा रही है। जो चैंपियन हैं उन्हें मौका मिलेगा। इसके साथ ही इसके लिए राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand State Olympic Will Held Before National Games, those who show strength will get direct entry
खेल मंत्री रेखा आर्य - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में अगले साल राष्ट्रीय खेलों से पहले राज्य ओलंपिक होंगे। जिसमें सीनियर वर्ग के लिए ओपन प्रतियोगिता होगी। इसमें दम दिखाने वालों को राष्ट्रीय खेलों में सीधे एंट्री मिलेगी। बेशक वे किसी एसोसिएशन से संबंद्धता रखते हों या नहीं।

विज्ञापन


विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ने कहा, नियम तो यह है कि फेडरेशन के माध्यम से खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। यदि कोई खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करता है, तो उसे राष्ट्रीय खेलों में सीधे प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन


Uttarakhand:  प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में की जाएगी बुक बैंक की स्थापना, शिक्षा मंत्री ने फिर दोहराई बात
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय खेलों से पहले होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी की जा रही है। जो चैंपियन हैं उन्हें मौका मिलेगा। इसके साथ ही इसके लिए राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

विभिन्न प्रतियोगिता में जो पहले, दूसरे, तीसरे व चौथे स्थान पर रहे हैं, उनमें से भी खिलाड़ियों को चयनित कर उन्हें खेलने का अवसर दिया जाएगा। विशेष प्रमुख सचिव ने कहा, उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कर रहा है। जिसे देखते हुए बेहतर खेलने वाला राज्य का कोई भी खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकेगा।

विभाग के अधिकारियों के मुताबिक राज्य ओलंपिक खेल जनवरी और फरवरी में होने हैं। देहरादून सहित विभिन्न जिलों में सुविधा के अनुसार इन खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसी के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इसके बाद 25 से 30 दिन के बाद चार से पांच चरणों में कैंप लगेंगे।

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता को लेकर मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक हुई है। बैठक में खेलों की तैयारी पर चर्चा हुई। इसमें यह भी तय किया गया है कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए जरूरत पड़ने पर विदेश से भी कोच मंगाए जाएंगे।
- अमित सिन्हा, विशेष प्रमुख सचिव

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता जल्द शुरू होगी। खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के जरूरत पड़ने पर राज्य के बाहर के राज्य से जुड़े कोच भी मंगाए जाएंगे।
- रेखा आर्य, खेल मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed