फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand State Foundation Day 22 Years Journey Amidst Challenges read Article

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस: कुदरत साथ देती तो मंजिलें और करीब होतीं, पढ़ें चुनौतियों के बीच 22 साल का सफर

Wed, 09 Nov 2022 11:19 AM IST
रेनू सकलानी भूपेंद्र राणा, अमर उजाला, देहरादून
भूपेंद्र राणा, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 09 Nov 2022 11:19 AM IST
सार

राज्य गठन से लेकर अब तक दर्जनों प्राकृतिक आपदाओं ने विकास की गति को प्रभावित किया। 2013 की महाप्रलय ने तो राज्य अर्थव्यवस्था की कमर ही तोड़ दी। 14 हजार करोड़ से अधिक की परिसंपत्तियों का नुकसान हुआ। तत्कालीन केंद्र सरकार ने 7 हजार करोड़ रुपये से अधिक का विशेष आर्थिक पैकेज दिया।

विज्ञापन
Uttarakhand State Foundation Day 22 Years Journey Amidst Challenges read Article
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड राज्य ने 22 वर्षों की यात्रा में उपलब्धियों के कई मुकाम हासिल किए। जानकारों का मानना है कि कुदरत साथ देती तो तरक्की की मंजिलें और करीब होतीं। जब-जब उत्तराखंड ने विकास की रफ्तार पकड़ी आपदाओं ने कभी उसे पूरी तरह से थाम दिया तो कभी धीमा कर दिया। फिर भी आय के सीमित संसाधनों और कोरोना महामारी की चुनौती के बावजूद राज्य ने तरक्की के कई मुकाम हासिल किए। 

विज्ञापन


 इन 22 सालों में राज्य ने काफी कुछ पाया, लेकिन अभी बहुत कुछ हासिल करना बाकी है। राज्य गठन से लेकर अब तक दर्जनों प्राकृतिक आपदाओं ने विकास की गति को प्रभावित किया। 2013 की महाप्रलय ने तो राज्य अर्थव्यवस्था की कमर ही तोड़ दी। 14 हजार करोड़ से अधिक की परिसंपत्तियों का नुकसान हुआ। तत्कालीन केंद्र सरकार ने 7 हजार करोड़ रुपये से अधिक का विशेष आर्थिक पैकेज दिया।
विज्ञापन


जैसे-तैसे राज्य खड़ा हुआ। आगे बढ़ा और रफ्तार पकड़ी तो कोविड-19 महामारी आ धमकी। कोरोना से राज्य की अर्थव्यवस्था को बहुत नुकसान हुआ। राज्य की जीडीपी शून्य से नीचे चली गई। राज्य अर्थव्यवस्था की रीढ़ पर्यटन कारोबार की कमर टूट गई। इन महामारी से उत्तराखंड अब उबर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...देहरादून: दो दिन श्रद्धालुओं के लिए नहीं चलेगा सुरकंडा देवी मंदिर का रोपवे, सुरक्षा की दृष्टि से रखा जाएगा बंद

युवा मुख्यमंत्री धामी 2025 तक राज्य को देश के अग्रणी राज्यों की पंक्ति में खड़ा होने का सपना दिखा रहे हैं, लेकिन राज्य के सामने आज सबसे बड़ी चुनौती आर्थिक संसाधनों की है। यही वजह है कि सरकार का अब पूरा फोकस अपनी आय बढ़ाने पर है। सरकार इसके लिए पहली बार विशेषज्ञों की राय लेने जा रही है। अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन कहते हैं, सरकार प्रयास कर रही है कि जनता पर बोझ डाले बगैर आय में बढ़ोतरी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed