फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand State Foundation Day 2019: cm trivendra singh rawat many Announcements

उत्तराखड: राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश के लोगों को मिले कई तोहफे, सीएम ने की ये घोषणाएं

Sun, 10 Nov 2019 11:04 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 10 Nov 2019 11:04 AM IST
सार

  • मुख्यमंत्री ने दो नई योजनाओं को लागू करने की भी घोषणा की
  • 1961 से ठप पड़ी बंदोबस्त को जल्द शुरू करने का भी एलान 
     

विज्ञापन
Uttarakhand State Foundation Day 2019: cm trivendra singh rawat many Announcements
त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश के लोगों को कई तोहफे दिए। सीएम ने पीआरडी जवानों, उपनल कर्मियों का मानदेय बढ़ाया और विधवा, विकलांग तथा वृद्धावस्था पेंशन में इजाफा करने का एलान किया।

विज्ञापन


पलायन की रोकथाम के लिए सीएम ने सीमांत क्षेत्र के लिए केंद्र की तर्ज पर मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना और प्रधानमंत्री कृषि विकास योजना की तर्ज पर मुख्यमंत्री कृषि विकास योजना शुरू करने की भी घोषणा भी की। साथ ही प्रदेश में जल्द ही भूमि बंदोबस्त कराने की भी घोषणा की। परेड ग्राउंड में भारत भारती समारोह में मुख्यमंत्री ने हर वर्ग को किसी न किसी रूप में छूने की कोशिश की। 
विज्ञापन


भूमि बंदोबस्त: नौ लाख किसानों को फायदा 
प्रदेश में पर्वतीय प्रदेशों में चकबंदी की योजना बंदोबस्त न होने कारण परवान नहीं चढ़ पा रही है। इससे पहाड़ों के नौ लाख किसान खेती के टुकड़ों में बंट जाने की समस्या से परेशान हैं। पर्वतीय जिलों में बंदोबस्ती 1961 में हुई थी। अब मुख्यमंत्री ने जल्द से जल्द भूमि बंदोबस्त कराने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके तहत पौड़ी और अल्मोड़ा से पायलट परियोजना शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमांत क्षेत्रों से पलायन पर रोक, नई योजना 
मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की सीमांत क्षेत्र विकास योजना की तर्ज पर प्रदेश में मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना को लागू करने का एलान किया। सीएम ने कहा कि इस योजना से सीमांत क्षेत्रों से पलायन रुकेगा।

पीआरडी जवानों, उपनल कर्मियों का मानदेय अब 600 रुपये
मुख्यमंत्री ने स्थापना दिवस पर उपनल के कर्मचारियों और पीआरडी जवानों को भी तोहफा दिया। इनका मानदेय प्रति दिन 535 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये करने का एलान मुख्यमंत्री ने किया। सीएम की इस घोषणा से करीब 23000 उपनल कर्मचारियों को फायदा होगा। 

खेती को सहारा, अब सीकेेवीवाई

मुख्यमंत्री ने केंद्र की प्रधानमंत्री कृषि विकास योजना की तर्ज पर प्रदेश में मुख्यमंत्री कृषि विकास योजना लागू करने की भी घोषणा की। केंद्र की इस योजना के तहत किसानों को उन्नत खेती के लिए विभिन्न मदों में सहायता दी जाती है। उत्पादन बढ़ाने, नई फसल आदि में भी इस योजना का सहारा लिया जाता है। 

6.68 लाख बच्चों को मीठा सुगंधित दूध, आंगनबाड़ी में अंडा, केला और दूध 
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को सप्ताह में एक दिन मीठा सुगंधित दूध दिया जाएगा। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन से छह वर्ष के बच्चों को सप्ताह में चार दिन दूध और दो दिन अंडा और केला दिया जाएगा। 

लोक कलाकारों का मानदेय बढ़ाया
लोक कलाकारों में टीम लीडर का मानदेय 500 से बढ़ाकर 700 रुपये और अन्य कलाकारों का मानदेय 400 से बढ़ाकर 600 रुपये घोषित किया गया। 
वृद्धावस्था, विकलांगता और विधवा पेंशन में 200 रुपये का इजाफा
समाज कल्याण विभाग के तहत मिलने वाली वृद्धावस्था, विकलांगता और विधवा पेंशन में दो सौ रुपये की वृद्धि की जाएगी। यह वृद्धि एक जनवरी 2020 से लागू होगी। 

अन्य घोषणाएं...
1. इको टूरिज्म नीति बनेगी।
2. कामकाजी महिलाओं के बच्चों की देखभाल के लिए सेलाकुई और रुद्रपुर में हास्टल का निर्माण।
3. दीनदयाल एकीकृ त भूकंप सुरक्षा कार्यक्रम लागू किया जाएगा।
4. मिशन इंद्रधनुष में अति संवेदनशील क्षेत्रों में स्वास्थ्य के अलावा अन्य सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए सर्व उत्थान सर्व समृद्धि अभियान का भी एलान।
5. पशुओं का बीमा कराने के लिए बीमा धनराशि की गैप फंडिंग की जाएगी।
6. शहरों की तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना बनाने का भी सीएम ने एलान किया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed