{"_id":"5a9e176d4f1c1b8a258b5914","slug":"uttarakhand-state-council-election-nomination-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास चुनाव: पहले दिन कोई नामांकन नहीं, जरूरत पड़ी तो भराड़ीसैंण विस में होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास चुनाव: पहले दिन कोई नामांकन नहीं, जरूरत पड़ी तो भराड़ीसैंण विस में होगा मतदान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 06 Mar 2018 03:05 PM IST
विज्ञापन
इलेक्शन
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। चुनाव प्रक्रिया के पहले दिन कोई नामांकन नहीं हुआ। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 मार्च तक नामांकन दाखिल होने हैं। उधर, मतदान की नौबत आई तो यह प्रक्रिया भराड़ीसैंण विधानसभा में पूरी होगी। विधानसभा सचिव जगदीश चंद ने सोमवार को भराड़ीसैंण में मतदान स्थल बनाए जाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
राज्यसभा चुनाव के लिए नियुक्त निर्वाचन अधिकारी मदन सिंह कुंजवाल के मुताबिक सोमवार को एक भी नामांकन पत्र प्राप्त नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार से नामांकन पत्र प्राप्त करने और उसे जमा करने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। आगामी 12 मार्च तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। इस अवधि में विधानसभा में नामांकन पत्र प्राप्त किए जा सकते हैं। राजनीतिक दल के प्रत्याशी के लिए कम से कम सात सदस्यों को प्रस्ताव बनाना होगा, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी के लिए 10 प्रस्तावों का समर्थन की शर्त है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 13 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 15 मार्च को नाम वापस लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
जरूरत पड़ी तो भराड़ीसैंण में होगा मतदान
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के वॉकओवर दिए जाने के बाद मतदान के आसार बहुत कम हैं। कांग्रेस इतर यदि कोई नामांकन दाखिल करता है तो प्रस्तावक जुटाने के लिए कम से कम 10 सदस्यों का समर्थन चाहिए। ऐसे में राज्यसभा चुनाव की तस्वीर नामांकन वापसी वाले दिन 15 मार्च को ही साफ हो जाएगी। अगर मतदान की नौबत आई तो यह भराड़ीसैंण विधानसभा में होगा। हालांकि निर्वाचन आयोग की ओर से इस संबंध में अभी संशोधित कार्यक्रम आना है। लेकिन विधानसभा के स्तर पर इसकी तैयारी शुरू हो गई है। सचिव विधानसभा जगदीश चंद ने भराड़ीसैंण विधानमंडल भवन में मतदान स्थल की व्यवस्था के संबंध में भी दिशा-निर्देश दिए। मतदान 23 मार्च को प्रस्तावित है।
विज्ञापन