फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Srinagar Garhwal Minor Girl Gave Birth to a child parents Shocked to hear this

Uttarakhand: पेट दर्द हुआ तो नाबालिग बेटी को अस्पताल ले गए परिजन, फिर जो पता लगा जानकर उड़ गए होश

Tue, 20 Feb 2024 09:59 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 20 Feb 2024 09:59 PM IST
सार

Uttarakhand News: परिजन पेट दर्द की शिकायत होने पर अपनी 17 वर्षीय बेटी को लेकर उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर पहुंचे, जहां चिकित्सीय जांच के दौरान वह गर्भवती निकली।

विज्ञापन
Uttarakhand Srinagar Garhwal Minor Girl Gave Birth to a child parents Shocked to hear this
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पेट दर्द की शिकायत पर उप जिला अस्पताल पहुंची किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला खिर्सू ब्लाॅक के एक गांव का है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह परिजन पेट दर्द की शिकायत होने पर अपनी 17 वर्षीय बेटी को लेकर उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर पहुंचे, जहां चिकित्सीय जांच के दौरान वह गर्भवती निकली। दर्द बढ़ने पर चिकित्सकों की देखरेख में किशोरी ने बेटे को जन्म दिया। समय पूर्व प्रसव होने पर नवजात को बेस अस्पताल के निक्कू वार्ड में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन


Amar Ujala Impact: महिला चालकों को मिलेगा बराबरी का हक, सात वर्षों से ऑटो स्टैंड की लड़ाई लड़ रही थी गुलिस्तां

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करने के साथ परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। जिसकी एक साल पहले किशोरी से मुलाकात हुई। इसी दौरान आरोपी ने किशोरी को बहलाया-फुसलाया था। कोतवाली निरीक्षक श्रीनगर सतबीर बिष्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed