फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand sports university establishment way is cleared notification issued

Uttarakhand: अच्छी खबर...खेल विश्वविद्यालय की स्थापना का रास्ता साफ, अधिसूचना जारी, खेल दिवस पर होगा शिलान्यास

Wed, 07 May 2025 10:24 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 07 May 2025 10:24 PM IST
सार

सरकार 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर खेल विवि का शिलान्यास करने की तैयारी कर रही है। यह विवि प्रदेश के खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

विज्ञापन
Uttarakhand sports university establishment way is cleared notification issued
खेल मंत्री रेखा आर्या - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। राज्यपाल की अनुमति मिलने के बाद बुधवार को शासन ने खेल विश्वविद्यालय अधिनियम की अधिसूचना जारी कर दी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर खेल विवि का शिलान्यास करने की तैयारी कर रही है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।

विज्ञापन


खेल मंत्री ने कहा कि यह विवि प्रदेश के खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। बताया कि हल्द्वानी के गौलापार में विश्वविद्यालय की नींव रखी जाएगी। अधिकारियों को विश्वविद्यालय के लिए निर्धारित सभी मानकों को पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand: सीएम धामी ने की उच्चस्तरीय बैठक, चारधाम यात्रा व प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों को होंगे ये लाभ

- प्रदेश के खिलाड़ियों को अपने ही राज्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा
- खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का भी अवसर मिलेगा, जिससे उनका समग्र विकास सुनिश्चित होगा-
- विश्वविद्यालय में खेल विज्ञान, खेल प्रबंधन, कोचिंग और अन्य संबंधित विषयों में अध्ययन और शोध के अवसर उपलब्ध होंगे
- प्रदेश में आधुनिक खेल सुविधाओं का विकास होगा, जिसका लाभ सभी खिलाड़ियों को मिलेगा।
- खेल और संबंधित क्षेत्रों में प्रशिक्षित युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे

अधिनियम के अधिसूचित होने के बाद विश्वविद्यालय की स्थापना और संचालन के लिए कानूनी आधार मिल गया है। इससे विश्वविद्यालय के लिए आवश्यक ढांचागत विकास, शैक्षणिक पाठ्यक्रम और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। विश्वविद्यालय की नींव रखकर जल्द से जल्द शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।
- रेखा आर्या, खेल मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed