फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami held high-level meeting said security of Chardham Yatra should be tightened

Uttarakhand: सीएम धामी ने की उच्चस्तरीय बैठक, चारधाम यात्रा व प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

Wed, 07 May 2025 08:17 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 07 May 2025 08:17 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की वर्चुअल बैठक में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री ने सीएम आवास में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami held high-level meeting said security of Chardham Yatra should be tightened
सीएम धामी ने ली बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चाधिकारियों को राज्य की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर बनी परिस्थितियों को देखते हुए चारधाम यात्रा, राज्य के बड़े और अहम प्रतिष्ठानों, बांधों और ऊर्जा संयंत्रों की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता और इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन, प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर रहे। उन्होंने ताजा परिस्थितियों को देखते हुए कर्मचारियों के अवकाश मंजूर करने पर रोक लगा दी है। अपरिहार्य परिस्थितियों में ही अवकाश की अनुमति होगी।

विज्ञापन


बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की वर्चुअल बैठक में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री ने सीएम आवास में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से लगे राज्य के सभी क्षेत्रों में सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किए जाएं। सीमांत क्षेत्रों में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी निगाह रखी जाए।
विज्ञापन


इस समय राज्य में चारधाम यात्रा चल रही है, जिसमें लाखों तीर्थ यात्री प्रतिभाग कर रहे हैं। इसलिए यात्रा मार्ग सहित चारों धामों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कई राष्ट्रीय महत्व के प्रतिष्ठान हैं। इन संस्थानों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। सीएम ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने जिलों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun Mock Drill: सायरन बजे... लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का हुआ अभ्यास, ट्रैफिक भी रोका गया

उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि शासन– प्रशासन हर तरह से मदद के लिए तैयार रहने को कहा। साथ ही अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा के लिए अतिरिक्त केंद्रीय सुरक्षा बल उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का विशेष आभार व्यक्त किया है। बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, डीजीपी दीपम सेठ, सचिव शैलेश बगौली, वीके सुमन शामिल हुए।

जिला और तहसील स्तर पर आवश्यक वस्तुओं आपूर्ति बनाएं
सीएम ने कहा कि किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला और तहसील स्तर पर खाद्यान्न सहित आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनाए रखी जाए। अस्पतालों को आपातकालीन परिस्थितियों के लिए अलर्ट पर रखा जाए। सभी आवश्यक दवाओं का पूर्ण प्रबंध हो।

बचाव व राहत कार्यों के लिए प्रशिक्षण दिया जाए
उन्होंने कहा कि नागरिक सुरक्षा दल और स्वयंसेवी संस्थाओं को बचाव और राहत कार्य के लिए प्रशिक्षण दिया जाए। लोगों को भी सही सूचनाओं के साथ सतर्क किया जाए। साथ ही इस बात का ध्यान रखा जाए कि जन सामान्य के पास हर तरह से सही और प्रमाणित सूचनाएं ही पहुंचे ताकि वो अफवाह से दूर रह सकें। साथ ही अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती की जाए। सोशल मीडिया के माध्यम से इस पर लगातार निगरानी रखी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed