फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Soldier Rakesh Dobhal Martyred in Jammu kashmir baramulla Sector

उत्तराखंड: बारामुला में आतंकियों से लोहा लेते शहीद हुआ तीर्थनगरी का लाल, घर में मचा कोहराम

Fri, 13 Nov 2020 09:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 13 Nov 2020 09:07 PM IST
सार

  •  गंगानगर स्थित घर में छाया मातम, मां और पत्नी रो-रोकर हुई बेसुध
  • पैतृक गांव इडवालस्यूं पट्टी, पौड़ी ब्लॉक, पोओ- चरधार, कंडारी गांव

विज्ञापन
Uttarakhand Soldier Rakesh Dobhal Martyred in Jammu kashmir baramulla Sector
शहीद राकेश डोभाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर पद पर तैनात तीर्थनगरी का लाल शुक्रवार को जम्मू की बारामुला घाटी में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गया। जवान के शहीद होने की सूचना बीएसएफ के सीओ ने दूरभाष पर परिजनों को दी। जवान के शहीद होने की सूचना पर घर में मातम छा गया। मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके निवास स्थान गंगानगर में लोगों का हुजुम उमड़ पड़ा। 

विज्ञापन


पैतृक गांव इडवालस्यूं पट्टी, पौड़ी ब्लॉक, पोओ- चरधार, कंडारी गांव, पौड़ी गढ़वाल, हाल निवासी, गली नंबर चार, गणेश विहार, गंगानगर, ऋषिकेश के राकेश डोभाल (37) जम्मू के बारामुला घाटी में बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। शुक्रवार को घाटी में आतंकियों से लोहा लेने के दौरान वे शहीद हो गए। जवान अपने पीछे मां विमला देवी, पत्नी संतोषी डोभाल और एक दस वर्षीय बेटी दित्या डोभाल और अन्य परिजनों को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। 
विज्ञापन


शहीद जवान के ताऊ के बेटे प्रकाश डोभाल ने बताया कि उनके भाई वर्ष 2004 में बीएसएफ में भर्ती हो गए थे। बीते एक वर्ष से उनके भाई राकेश डोभाल जम्मू में तैनात थे। शुक्रवार को उन्हें बीएसएफ के सीओ से दूरभाष पर सूचना मिली की उनका भाई आतंकियों से लड़ाई के दौरान बारामुला घाटी में शहीद हो गए। अभी भी घाटी में आंतकियों के साथ लड़ाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्थिव शरीर कब पहुंचेगा घर अभी नहीं पता

जवान का शव कब तीर्थनगरी पहुंचेगा, इसके लिए सीओ ने उन्हें स्वयं दूरभाष पर संपर्क करने की बात कहकर आगे की प्रक्रिया के लिए सूचना देने की बात कही है। उन्होंने बताया कि शहीद के दो और भाई हैं।

बड़ा भाई देहरादून के ग्राफिक एरा युनिवर्सिटी में कंप्यूटर शिक्षक है। एक छोटा भाई दिल्ली के एक होटल में कार्यरत है। जवान के पिता स्व. कमलाकांत डोभाल महाविद्यालय ऋषिकेश में लाइबेरियन थे। पिता के मृत्यु के बाद मां विमला देवी उनके स्थान पर महाविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत हैं। 

विस अध्यक्ष और मेयर ने दी सांत्वना
बीएसएफ जवान के शहीद होने की सूचना पर शहीद के घर गंगानगर में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल और नगर निगम मेयर अनीता ममगाईं पहुंचीं। विधानसभा अध्यक्ष और मेयर ने शोकाकुल परिवार में मां और पत्नी से मुलाकात कर उन्हें सात्वंना दी। उन्होंने कहा तीर्थनगरी की भूमि वीरों की भूमि रही है। शहीद जवान को तीर्थनगरी शतशत नमन करती हैं। ऐसी वीरांगना मां और पत्नी को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed