फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand soldier died in kashmir.

कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते उत्तराखंड का लाल शहीद, दो आतंकी ढेर

Sat, 26 Nov 2016 02:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर/पिथौरागढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर/पिथौरागढ़ Updated Sat, 26 Nov 2016 02:58 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand soldier died in kashmir.
शहीद चंद्र सिंह - फोटो : AmarUjala
कश्मीर घाटी में दो आतंकी वारदातों में उत्तराखंड के सपूत चंद्र सिंह समेत तीन जवान शहीद हो गए। वहीं सुरक्षा बलों की कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए हैं। आतंकियों से साढ़े 18 हजार नकद और भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है।
विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के नायदखाई इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस पर 13 राष्ट्रीय रायफल्स और पुलिस की एसओजी टीम ने इलाके की घेराबंदी की।
विज्ञापन


सुरक्षा बलों के सर्च ऑपरेशन के दौरान घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इस पर की गई जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मार गिराए गए। इस दौरान नायक चंद्र सिंह शहीद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पिथौरागढ़ के रहने वाले थे चंद्र सिंह

uttarakhand soldier died in kashmir.
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाल जवान - फोटो : demo pic

चंद्र सिंह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के गांव पाली पांखू के रहने वाले थे। वे कुमाऊं स्काउट्स में तैनात थे। हाल ही में उन्होंने 13 राष्ट्रीय राइफल्स को ज्वाइन किया था। मारे गए आतंकियों के पास से 18,700 रुपये, दो एके 47 रायफल और भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किए गए हैं। फिलहाल मारे गए आतंकियों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

उधर दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में दोपहर बाद आतंकियों ने पुलिस बस पर हमला कर दिया। अंधाधुंध गोलियां बरसाने के बाद आतंकी मौके से भाग निकले। इसमें हेड कांस्टेबल तनवीर अहमद व कांस्टेबल जलालुद्दीन शहीद हो गए। एक अन्य कांस्टेबल शमसुद्दीन घायल हो गए।

बताते हैं कि आतंकी घटनास्थल तक बाइक से पहुंचे थे। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी आतंकियों ने हंदवाड़ा में थाने पर हमला किया था। 

सोपोर में लश्कर आतंकी पकड़ा

uttarakhand soldier died in kashmir.
encounter - फोटो : demo pic

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर इलाके के तुज्जर शरीफ गांव में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-ताइबा के स्थानीय आतंकी माजिद को पकड़ा है। आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर 22 राष्ट्रीय रायफल्स तथा एसओजी की टीम ने सर्च आपरेशन चलाया। इस दौरान घर में छिपे आतंकियों को घेरकर उन्हें समर्पण के लिए कहा गया।

बताते हैं कि माजिद की मां और बहन को भेजकर समर्पण कराया गया। वह हाल ही आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। इससे पहले लश्कर के आतंकी उमर तथा अनंतनाग में हिजबुल आतंकी ओबैश का समर्पण कराया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed