फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand: snowfall occurred on high peaks, cloudy in Kedarnath all day

उत्तराखंडः ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी, केदारनाथ में दिनभर छाए रहे बादल 

Fri, 15 Nov 2019 06:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ/ रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ/ रुद्रप्रयाग Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 15 Nov 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: snowfall occurred on high peaks, cloudy in Kedarnath all day
बर्फ से ढकी बदरीनाथ धाम की चोटियां - फोटो : अमर उजाला

जोशीमठ और बदरीनाथ धाम में आज मौसम बदला रहा। आसमान में बदाल छाए रहने से यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम खराब होने से ऊंचाई वाले स्थानों मे बर्फबारी हुई है। हेमकुंड, बदरीनाथ, नीलकंठ, नंदा देवी सहित कई चोटियों में बफबारी हुई है।

विज्ञापन


केदारनाथ में लगातार दूसरे दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा

जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग समेत केदारनाथ में लगातार दूसरे दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। यहां दिनभर बादल छाए रहे, जिस कारण ठंड का प्रकोप बना रहा। आज सुबह से जनपद में आसमान में घने बादल छाए रहे। दिन चढ़ने के साथ मौसम ने कई बार करवट बदलता रहा।
विज्ञापन

 

चौराबाड़ी, वासुकीताल समेत हिमालय की पहाड़ियों पर जमकर हिमपात

केदारनाथ में सुबह नौ बजे के बाद कुछ देर हल्की धूप खिली। लेकिन पुन: घने बादल छा गए। इस दौरान चौराबाड़ी, वासुकीताल समेत हिमालय की पहाड़ियों पर जमकर हिमपात हुआ। लेकिन केदारपुरी में मौसम पूरी तरह से बंद रहा।

यहां मौजूद वुड स्टोन के टीम प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने खराब मौसम के कारण ठंड बढ़ गई है। बीते एक सप्ताह से रात्रि और सुबह के समय तापमान में गिरावट आ रही है। साथ ही रात को पाला गिरने से पुनर्निर्माण कार्यों पर भी असर पड़ रहा है। केदारनाथ में अधिकतम तापमान 07 डिग्री और न्यूनतम माइनस 02 डिग्री रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed