फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Six samples of buckwheat flour failed fungus and mycotoxin found orders to file case

Uttarakhand: कुट्टू के आटे के छह सैंपल फेल, मिला फंगस व मायकोटॉक्सिन, विक्रेताओं पर वाद दायर करने के निर्देश

Wed, 02 Apr 2025 09:08 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 02 Apr 2025 09:08 PM IST
सार

Uttarakhand News: अभियान के तहत राज्य के विभिन्न जनपदों में सघन निरीक्षण कर कुट्टू के आटे के सैंपल जांच के लिए रुद्रपुर स्थित राज्य खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए थे।

विज्ञापन
Uttarakhand Six samples of buckwheat flour failed fungus and mycotoxin found orders to file case
खुला कुट्टू का आटा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

स्वास्थ्य सचिव व आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डाॅ.आर राजेश कुमार ने बताया कि कुट्टू के आटे के छह सैंपल जांच में मानकों के अनुरूप सही नहीं पाए गए। इनमें फंगस व मायकोटॉक्सिन की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


अभियान के तहत राज्य के विभिन्न जनपदों में सघन निरीक्षण कर कुट्टू के आटे के सैंपल जांच के लिए रुद्रपुर स्थित राज्य खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए थे। जांच रिपोर्ट में देहरादून जिले में मैसर्स लक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी विकासनगर से एकत्रित सैंपल में कीट व फंगस पाया गया। इसके अलावा ब्लिंक कामर्स प्राइवेट लिमिटेड ऋषिकेश, हरिद्वार जिले से नटराज एजेंसी, पीठ बाजार, ज्वालापुर और आशीष प्रोविजन स्टोर, खेड़ी मुबारकपुर, लक्सर से लिए सैंपल में मायकोटॉक्सिन विषाक्त पाया गया है।
विज्ञापन


Uttarakhand: वित्तीय वर्ष 2024-25 में उत्तराखंड ने GST में की 11.65% की बढ़ोतरी, मिला 9264 करोड़ का राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन


अनाज मंडी रुड़की स्थित शिवा स्टोर से लिया गया सैंपल भी फेल पाया गया। ऊधमसिंहनगर जिले में सिसोना सितारगंज स्थित जय मैया किराना स्टोर से लिए कुट्टू के आटे के सैंपल में मायकोटॉक्सिन पाया गया। आयुक्त ने बताया कि इन सैंपलों वाले विक्रेताओं के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में वाद दायर करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

आयुक्त ने कहा खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नए नियमों को सख्ती से लागू किया जाए। यदि कोई विक्रेता इन नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed