{"_id":"680a5136b5bc3669620cc31c","slug":"uttarakhand-siroli-kalan-of-us-nagar-will-become-a-municipality-government-issued-provisional-notification-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: यूएस नगर की सिरौलीकलां बनेगी नगर पालिका, शासन ने जारी की अनन्तिम अधिसूचना, आप भी दें सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: यूएस नगर की सिरौलीकलां बनेगी नगर पालिका, शासन ने जारी की अनन्तिम अधिसूचना, आप भी दें सुझाव
Thu, 24 Apr 2025 08:32 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 24 Apr 2025 08:32 PM IST
सार
ऊधमसिंह नगर की ग्राम पंचायत सिरौलीकलां को नगर पालिका बनाने के लिए 15 अप्रैल को कैबिनेट बैठक में मुहर लगी थी। पहले से 105 निकायों की सूची में अब इस नगर पालिका का नाम भी शामिल होने जा रहा है।
विज्ञापन
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)
विस्तार
उत्तराखंड में एक और नगर पालिका अस्तित्व में आएगी। शासन ने ऊधमसिंह नगर जिले के सिरौलीकलां को नगर पालिका बनाने की अनन्तिम अधिसूचना जारी कर दी है। इस पर सात दिन के भीतर सुझाव व आपत्तियां मांगी हैं।
विज्ञापन
ऊधमसिंह नगर की ग्राम पंचायत सिरौलीकलां को नगर पालिका बनाने के लिए 15 अप्रैल को कैबिनेट बैठक में मुहर लगी थी। पहले से 105 निकायों की सूची में अब इस नगर पालिका का नाम भी शामिल होने जा रहा है। इसके साथ ही नगर निकायों की संख्या 106 हो जाएगी।
विज्ञापन
नगर पालिका बनने के बाद सिरौलीकलां में सड़कों की गुणवत्ता, कूड़ा उठान, स्ट्रीट लाइट, सीवर निर्माण, पार्कों में सफाई व रंगरोगन बेहतर होगा। शहर का सौंदर्यीकरण होगा। नगर पालिका के मानकों के अनुसार अधिकारी-कर्मचारियों की नियुक्ति होने से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। निकाय को प्राप्त अनुदान में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
Uttarakhand: कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता, सोशल मीडिया की भी हो रही निगरानी
शासन से जारी अनन्तिम अधिसूचना पर सात दिन के भीतर जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर के पास अपने सुझाव दे सकते हैं। ये अवधि बीतने के बाद मौका नहीं मिलेगा। सभी आपत्ति व सुझावों को सुनने के बाद शासन सिरौलीकलां नगर पालिका की अंतिम अधिसूचना जारी करेगा।