फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand SIR Whether it leader or a common citizen voting in two places is not allowed read All UPdates

Uttarakhand: एसआईआर...नेता हो या जनता, दो जगह वोट नहीं चलेंगे, कई ऐसे मतदाता, जो गांव के साथ शहर में भी वोटर

Sun, 07 Dec 2025 02:35 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 07 Dec 2025 02:35 PM IST
सार

नेता हो या जनता, दो जगह वोट नहीं चलेंगे। कई नेताओं के अलग-अलग विधानसभाओं में वोट हैं। वहीं कई ऐसे मतदाता, जो गांव के साथ शहर में भी वोटर हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand SIR Whether it leader or a common citizen voting in two places is not allowed read All UPdates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तराखंड में चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरू होने के बाद नेता हो या जनता, दो जगह वोट नहीं चलेगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है। एसआईआर शुरू होने के बाद हर मतदाता को बीएलओ के माध्यम से इम्यूनिरेशन फॉर्म मिलेगा। जिन लोगों के दो जगह वोट हैं उन्हें किसी एक जगह ही फॉर्म भरना होगा। दो जगह फॉर्म भरा तो कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन


बीएलओ अपने स्तर से भी ये देखेंगे कि कहीं दो जगह वोट न हों। जो लोग गांव में नहीं होंगे, उनका एसआईआर फॉर्म वापस नहीं आ पाएगा। लिहाजा उन्हें नोटिस जारी होने के बाद वोट कट जाएगा।प्रदेश के कई नेता भी ऐसे हैं, जिनके दो विधानसभाओं में वोट हैं। कई ऐसे हैं, जिन्होंने पुराने दिनों में अलग-अलग जगहों से चुनाव लड़ा और वहां वोट भी बनवा लिया।
विज्ञापन


दोहरे वोट होने पर एक साल की सजा
इन सभी नेताओं को भी अब किसी एक ही जगह वोट रखना होगा। दो जगह वोट होने पर इनका एक वोट एसआईआर फॉर्म न भरने की सूरत में खुद ही कट जाएगा। हालांकि मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय अभी किसी एक जगह से वोट डिलीट करने की सुविधा ऑनलाइन दे रहा है, जिसके तहत वेबसाइट voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन फॉर्म-7 भरकर अपना कोई एक वोट हटवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव आयोग का मकसद ये है कि एसआईआर गतिविधि के माध्यम से मुख्यतौर पर एक व्यक्ति का एक ही वोट रहे। दोहरे वोट होने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा-31 के तहत एक साल की सजा भी हो सकती है।

ये भी पढे़ं...Dehradun: हरक सिंह रावत के बिगड़े बोल...आपत्तिजनक टिप्पणी करने से सिखों की भावनाएं आहत, विरोध-प्रदर्शन

ऑनलाइन करें आवेदन, बीएलओ खुद करेंगे फोन

चुनाव आयोग पहली बार मतदाताओं से बीएलओ की पहुंच बनाने के लिए वेबसाइट पर बुक ए कॉल विद बीएलओ सुविधा भी चला रहा है। आप भी अपने वोट के संबंध में बातचीत के लिए इस सेवा का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या इपिक नंबर के साथ कॉल बुक करनी होगी। इसके बाद बीएलओ खुद आपको फोन करेंगे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed