फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harak Singh Rawat controversial statement offensive remarks about Sikhs, protests in Dehradun Uttarakhand News

Dehradun: हरक सिंह रावत के बिगड़े बोल...आपत्तिजनक टिप्पणी करने से सिखों की भावनाएं आहत, विरोध-प्रदर्शन

Sat, 06 Dec 2025 02:14 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 06 Dec 2025 02:14 PM IST
सार

वकीलों के धरनास्थल पर अपनी बात रखने के दौरान कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के बोल बिगड़ गए। उन्होंने सिखों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। हालांकि उन्होंने माफी भी मांगे, लेकिन सिख समुयदाय के लोगों में उनके इस बयान से आक्रोश है।

विज्ञापन
Harak Singh Rawat controversial statement offensive remarks about Sikhs, protests in Dehradun Uttarakhand News
कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत का विरोध करते सिख समुदाय के लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत द्वारा सिख समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने पर आज सिखों ने विरोध प्रदर्शन किया। राजधानी दून में घंटाघर चौक पर प्रदर्शन कर पूर्व मंत्री का पुतला दहन किया गया।

विज्ञापन

वकीलों के धरनास्थल पर शुक्रवार को समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के बोल बिगड़ गए। उन्होंने सिखों पर कथित तौर पर आपत्तिजनक बात कह दी जिसके बाद धरनास्थल पर विरोध हो गया। हरक को माफी मांगकर धरनास्थल छोड़ना पड़ा।

विज्ञापन

इसके बाद शाम को फिर जिला अदालत में बार एसोसिएशन के कार्यालय में पहुंचे और वकीलों के सामने अपना पक्ष रखा। अनजाने में भावनाएं आहत होने पर क्षमा भी मांगी। वकीलों की हड़ताल के 26वें दिन हरक सिंह रावत हरिद्वार रोड स्थित धरनास्थल पर पहुंचे थे। वह वकीलों की मांगों पर समर्थन जता रहे थे तभी एक सिख वकील कुछ कहने के लिए खड़े हुए तो हरक ने उन्हें बैठने के लिए कुछ ऐसी बात कह दी जिस पर हंगामा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


माफी मांगकर जाना पड़ा
वकीलों ने उनके लहजे पर आपत्ति जता दी और सिख समुदाय का अपमान बताया। ऐसे में हरक ने कहा कि उनकी बात का गलत मतलब न निकालें लेकिन वकीलों का विरोध जारी रहा। हंगामा होने की वजह से उन्हें माफी मांगकर जाना पड़ा। शाम को वह बार कार्यालय पहुंचे और कहा कि जिस सिख वकील को उन्होंने बैठने के लिए कहा था, उनसे उनके निजी रिश्ते हैं।


ये भी पढे़ं...Haridwar: संपत्ति के विवाद में भतीजे ने चुन्नी से गला दबाकर की चाचा की हत्या, गिरफ्तार...आरोपी का कबूलनामा

उनकी जिस टिप्पणी पर विरोध हुआ, उसके पीछे उनकी भावना किसी का मजाक उड़ाने या आहत करने की नहीं थी। उन्होंने सिखों की बहादुरी के इतिहास को ध्यान में रखते हुए वह बात कही थी, जिसका गलत मतलब निकाल लिया गया। फिर भी यदि किसी की भावना आहत हुई तो वह क्षमा मांगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed