फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Silver Jubilee Celebration: PM Modi to Attend Grand Event Today in Dehradun News in Hindi

उत्तराखंड रजत जयंती: उत्सव में शामिल होंगे आज पीएम मोदी, स्वागत को दून तैयार, एफआरआई के पास रहेगा जीरो जोन

Sun, 09 Nov 2025 09:24 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 09 Nov 2025 09:24 AM IST
सार

Uttarakhand Rajat Jayanti 2025: उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव में आज पीएम मोदी शामिल होंगे। पीएम के स्वागत को दून तैयार है। एफआरआई के पास जीरो जोन रहेगा। एफआरआई के साथ आज शहर सुंदर सजा है।

विज्ञापन
Uttarakhand Silver Jubilee Celebration: PM Modi to Attend Grand Event Today in Dehradun News in Hindi
PM modi - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव पर शामिल होने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत को दून तैयार है। एफआरआई में मुख्य आयोजन होगा तो पुलिस ने इसके आसपास जीरो जोन भी घोषित किया है। इसके अलावा शहर में रूट डायवर्ट किया गया है। वहीं, रजत जयंती उत्सव और पीएम के आगमन को जगह-जगह होर्डिंग लगाकर सजाया गया है।

विज्ञापन


वहीं, सरकारी भवनों पर भी रंग बिरंगी लाइट लगाकर भव्य रूप दिया गया है।उत्तराखंड रजत जयंती पर रविवार का दिन दून के साथ ही पूरे उत्तराखंड के लिए खास रहेगा। चूंकि दून में मुख्य आयोजन होगा और करीब एक लाख लोग भी इसके साक्षी बनेंगे। इसके लिए शनिवार की शाम तैयारियों को भी अंतिम रूप दे दिया गया।
विज्ञापन


100 मीटर से अधिक दूर ही पार्किंग बनाई गई
प्रशासन के साथ पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था से लेकर तमाम अपनी तैयारियां पूरी कर लीं। यातायात व्यवस्था को लेकर भी रूट डायवर्ट किया गया। अधिकारियों ने पुलिस फोर्स को भी सुबह से ही ड्यूटी स्थल से लेकर शहर के चप्पे-चप्पे पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने कार्यक्रम में आने वालों के लिए अलग, वीआईपी के लिए अलग और अन्य शहर के यातायात को चलाने के लिए अलग प्लान जारी किया है। वहीं, एफआरआई के पास भी जीरो जोन घोषित किया गया है। 100 मीटर से अधिक दूर ही पार्किंग बनाई गई है। पार्किंग स्थल पर भी शटल सेवा की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम खत्म होने के बाद लोग शटल सेवा से ही पार्किंग तक जा सकेंगे।

Trending Videos

यहां रहेगी पार्किंग

जोशी फार्म (बसंत विहार), टी स्टेट मिट्ठी बेरी गांव (प्रेमनगर क्षेत्र), क्लब ग्राउंड (एफआरआई परिसर), बाबू गेट पार्किंग।

दून की गली में रही मोदी के आगमन की चर्चा

शनिवार को दिनभर शहर में तैयारी चली तो इसके साथ ही शहर के हर कोने में प्रधानमंत्री के आगमन की चर्चा रही। हर गली में रविवार को होने वाले कार्यक्रम के बारें में बात होती रही।

ये भी पढ़ें...Dehradun: पीएम मोदी के कार्यक्रम से संबंधित भ्रामक खबर फैलाने पर मुकदमा, यूनिवर्सिटी का लेटर हेड वायरल

शहर के ये हिस्से रहेंगे प्रभावित

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर रूट डायवर्ट रहेंगे। इसका सबसे ज्यादा असर खासतौर पर घंटाघर से प्रेमनगर, बल्लूपुर से कमला पैलेस, सेंट ज्यूड्स चौक और प्रेमनगर से धूलकोट तक रहेगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed