फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   uttarakhand: Signs of snow leopard in Valley of Flowers

फूलों की घाटी में हिम तेंदुए के मिले संकेत, बर्फ पिघलने के बाद ट्रैप कैंमरों से होगी पुष्टि

Tue, 18 Feb 2020 07:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 18 Feb 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand: Signs of snow leopard in Valley of Flowers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : हिम तेंदुआ

वन कर्मियों को फूलों की घाटी में हिम तेंदुआ होने के संकेत मिले हैं। इसको लेकर विभागीय कर्मचारी उत्साहित हैं क्योंकि चार साल पहले यहां हिम तेंदुआ दिखा था, उसके बाद अब फिर हिम तेंदुआ होने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


हालांकि वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह मात्र चिह्न हैं, वास्तविकता बर्फ पिघलने के बाद क्षेत्र में लगाए गए ट्रैप कैमरों को देखने के बाद ही पता चल पाएगी। इन दिनों फूलों की घाटी रेंज के वन कर्मी घाटी में गश्त कर रहे हैं। गश्ती दल को बर्फ में कुछ पदचिह्न मिले हैं, जिन्हें हिम तेंदुए के चिह्न माना जा रहा है।

विज्ञापन

क्षेत्र में छह ट्रैप कैमरा लगाए गए हैं

इसकी सूचना वन कर्मियों ने रेंज कार्यालय को दी। दरअसल हिम तेंदुआ अत्यधिक बर्फीले वाले स्थानों पर रहता है जिसके चलते इसे देख पाना आसान नहीं होता है। यह दुलर्भ वन्य जीवों की श्रेणी में आता है। फूलों की घाटी रेंज के रेंजर बृजमोहन भारती का कहना है कि फूलों की घाटी में चार साल बाद हिम तेंदुआ दिखने के संकेत मिले हैं।

क्षेत्र में छह ट्रैप कैमरा लगाए गए हैं। बर्फ पिघलने के बाद कैमरों को देखने के बाद इसकी पुष्टि की जाएगी। फूलों की घाटी की तुलना में नंदादेवी पार्क में हिम तेंदुए अधिक पाए जाते हैं। यहां भी ट्रैप कैमरे उतारने के बाद तस्वीर साफ हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed