फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand should get economic package by giving it special status Congress suggestion16th Finance Commission

16 वें वित्त आयोग की बैठक: उत्तराखंड को विशेष राज्य का दर्जा देकर मिले आर्थिक पैकेज, कांग्रेस ने रखा सुझाव

Tue, 20 May 2025 09:35 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 20 May 2025 09:35 AM IST
सार

कांग्रेस ने 16 वें वित्त आयोग के समक्ष उत्तराखंड को विशेष राज्य का दर्जा देकर आर्थिक पैकेज दिए जाने का सुझाव रखा।

विज्ञापन
Uttarakhand should get economic package by giving it special status Congress suggestion16th Finance Commission
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

16 वें वित्त आयोग की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में प्रदेश कांग्रेस ने राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए कई सुझाव दिए। कांग्रेस से उत्तराखंड को विशेष राज्य का दर्जा देकर आर्थिक पैकेज का लाभ देने का आग्रह किया।

विज्ञापन

कांग्रेस की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने वित्त आयोग को सौंपे सुझाव पत्र में अवगत कराया कि उत्तराखंड राज्य 25 वर्षों का सफर तय कर चुका है। राज्य निर्माण के पहले वर्ष के बजट के आकार से आज राज्य का बजट चौबीस गुना अधिक हो गया है। इसके बावजूद राज्य में पलायन बड़ी समस्या है।

विज्ञापन


राज्य का 67 प्रतिशत भूभाग वन क्षेत्र है। राज्य में खेती योग्य भूमि केवल 33 प्रतिशत है, जिसका अधिकांश भाग असिंचित है। राज्य में नेशनल पार्क, नेशनल सेंचुरी व आरक्षित वन क्षेत्र होने के कारण विकास की गतिविधियां बहुत सीमित हैं। इस देखते पर्वतीय राज्य के लिए अलग लागत संवेदनशीलता गुणांक निर्धारित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...लैब अटेंडेंट परीक्षा: मामला केवल ब्लूटूथ से नकल का नहीं: प्रश्नपत्र देश में कहीं लीक होने की आशंका, मिले सुराग

विषम भौगोलिक परिस्थितियां पर्वतीय जनपदों में ग्राम पंचायतें, जिला पंचायत, विकासखंड, नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्रों जनसंख्या घनत्व कम होने के कारण स्थानीय निकायों को निर्धारित जनसंख्या मानदंड में छूट दी जाए। पलायन की रोकथाम के लिए विशेष पलायन रोधी विकास योजना लागू की जानी चाहिए। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश प्रवक्ता गिरिराज किशोर हिंदवान भी मौजूद रहे।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed