फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lab Attendant Exam possibility of question paper leak clues found from a candidate Dehradun Uttarakhand News

लैब अटेंडेंट परीक्षा: मामला केवल ब्लूटूथ से नकल का नहीं; प्रश्नपत्र देश में कहीं लीक होने की आशंका, मिले सुराग

Tue, 20 May 2025 11:09 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 20 May 2025 11:09 AM IST
सार

नवोदय विद्यालय की लैब अटेंडेंट परीक्षा को हल कराने के लिए अभ्यर्थियों से सात-सात लाख रुपये सौदा किया था। यह जानकारी पुलिस को पकड़े गए सॉल्वरों ने दी है।

विज्ञापन
Lab Attendant Exam possibility of question paper leak clues found from a candidate Dehradun Uttarakhand News
Exam - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

नवोदय विद्यालय लैब अटेंडेंट परीक्षा यह मामला केवल ब्लूटूथ से नकल कराने तक ही सीमित नहीं है। बल्कि इस परीक्षा का प्रश्नपत्र देश में कहीं लीक होने की भी आशंका है। यह सुराग पुलिस को उस अभ्यर्थी के मोबाइल से मिले जो सबसे पहले पकड़ा गया था। इसका मामला सबसे अलग है।

विज्ञापन


अभ्यर्थी को प्रश्नपत्र के सभी प्रश्नों के उत्तर टेक्स्ट मैसेज के माध्यम से भेजे गए थे। पुलिस ने उस नंबर पर भी बात करने की कोशिश की लेकिन नंबर बंद हो गया। ऐसे में अब पुलिस उत्तर भेजने वाले की भी तलाश कर रही है। दरअसल, यह परीक्षा देश के कई शहरों में आयोजित की गई थी। देहरादून में नकल का मामला सामने आया तो पुलिस ने सॉल्वर गैंग के दो लोगों को भी पकड़ लिया। लेकिन, इन दो लोगों ने केवल 16 अभ्यर्थियों से नकल कराने के लिए रकम ली थी।
विज्ञापन


ये उन्हें प्रश्नों के उत्तर ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से बताने वाले थे। लेकिन, सोशल बलूनी स्कूल से सुबह की पाली में पकड़े गए अभ्यर्थी का मामला इससे बिल्कुल अलग है। उसके पास ब्लूटूथ डिवाइस थी तो जरूर लेकिन असल खेल उसके मोबाइल में हुआ। उसके मोबाइल में आखिरी के एक घंटे में सभी प्रश्नों के बकायदा उत्तर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पेपर लीक जरूर हुआ
मसलन किस सवाल का उत्तर ए है किसका बी और सी। यह सब सीरीज में उसे टेक्स्ट मैसेज किया हुआ था। अब यह पेपर यहीं किसी परीक्षा केंद्र से लीक हुआ या फिर देश के किसी और हिस्से से यह जानकारी पुलिस कर रही है। लेकिन, अब तक की जांच इतना तो तय है कि पेपर लीक जरूर हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जब टेक्स्ट मैसेज भेजने वाले नंबर पर पुलिस ने फोन लगाया तो नंबर एकदम स्विच ऑफ हो गया। ऐसे में अब पुलिस सर्विलांस व अन्य माध्यमों से इस नंबर के स्वामी की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें...Dehradun: बच्चों के झगड़े ने लिया हिंसक रूप, छबीलबाग में देर रात विवाद के बाद पथराव; पुलिसबल तैनात

आखिरी के एक घंटे में मिलते हैं सवालों के उत्तर

बताया जा रहा है कि यह गैंग मेरठ और बागपत के आसपास सक्रिय हो सकती है। यह गैंग एक अलग तरीके पर काम करती है। इसमें अभ्यर्थी को बताया जाता है कि वह शुरुआती दो घंटे में कुछ न करे। एक भी सवाल के उत्तर ओएमआर शीट में न भरे। आखिरी एक घंटे में सारे सवालों के उत्तर भेज दिए जाते हैं। इससे पहले सॉल्वर गैंग के लोगों को कहीं से यह पेपर भेज दिया जाता है। बताया जा रहा है कि यह अभ्यर्थी भी अपनी संदिग्ध गतिविधियों के चलते ही पकड़ में आया था। जब तलाशी ली गई तो उसके पास ये फोन और ब्लूटूथ डिवाइस भी बरामद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed